24 जनवरी राशिफल, जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिन | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Tuesday, 23 January 2018

24 जनवरी राशिफल, जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिन

मेष- आप के मन में परिवर्तन शीघ्र आएंगे, जिससे आपका मन दुविधा में रह सकता है। नए कार्य शुरु करने के लिए उत्साहित रहेंगे और पूरा करने का विचार बना लेंगे। किसी स्थान पर प्रवास का योग बन रहा है। माता-पिता का स्‍वास्‍थ्‍य बिगड़ सकता है। धैर्यशीलता में कमी आने की संभावना है।

वृषभ- छात्र सावधान रहें उनके शैक्षिक कार्यों में व्‍यवधान आ सकते हैं। वाणी पर संयम रखने का प्रयास करें। स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें। अधिक धन खर्च हो सकता है। मित्रों से मुलाकात होने की संभावना है।

मिथुन- विशेष स्थान पर जाने के लिए सुंदर वस्त्र धारण करेंगे। आर्थिक दृष्टि से आपके लिए आज का दिन लाभदायी हो सकता है। आज मित्र या परिवार के सदस्यों के साथ भोजन का आनंद उठा सकते हैं। लेकिन कहीं अपनी बात रखते वक्त आत्मविश्वास की कमी महसूस कर सकते हैं।

कर्क- मानसिक तौर पर अपने आप को बीमार अनुभव करेंगे। मन में निराशा एवं असंतोष के भाव रह सकते हैं। पारिवारिक कार्यों के लिए धन खर्च हो सकता है। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। सहयोगियों के साथ अनबन होने की संभावना है।

सिंह- स्त्री मित्रों से भेंट होगी तथा उनसे लाभ भी होगा। दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बन सकता है, जो कि मानसिक रुप से लाभदायी होगा। स्‍वभाव में चिड़चिड़ापन आ सकता है। धनप्राप्ति के योग बन रहे हैं। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे।

कन्या- स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अच्छा रहेगा। सरकारी कार्य संपन्न होंगे। पिता की ओर से लाभ हो सकता है। परिवार में आनंद का वातावरण छाया रहेगा। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं।

तुला- लंबे प्रवास या धार्मिक स्थल की यात्रा संभव हो सकती है। नए कार्य के प्रारंभ के लिए दिन अच्छा है। व्यवसाय या नौकरी पर सहकर्मियों की तरफ से कम सहयोग मिलेगा। कला एवं संगीत के प्रति रुझान रहेगा। व्यवसाय में लाभ का अवसर मिल सकता है।

वृश्चिक- नए संबंध स्थापित करने से पहले गंभीरता से विचार करें। अधिक खर्च होने से हाथ तंग रहेगा। ईश्वर की आराधना तथा नाम-स्मरण से लाभ होगा। माता से धन की प्राप्‍ति हो सकती है। नए कार्यों का प्रारंभ न करें और क्रोध पर संयम रखें।

धनु- पार्टनरशिप से लाभ होगा। विचार-परिवर्तन शीघ्र हो सकता है। लेखनकार्य के लिए दिन अच्छा है। सम्मान और ख्याति मिलेगी। जीवनसाथी को स्वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं। नौकरी में सफलता मिल सकती है।

मकर- नौकरी में सहकर्मियों की तरफ से सहयोग प्राप्त होगा। घर में शांति और आनंद का वातावरण बना रहेगा। विदेश में व्यापार करने के सहयोग बन रहे हैं। शत्रुओं पर विजय मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। व्यापारियों को कानूनी परेशानी हो सकती है।

कुंभ- महिलाएं वाणी पर संयम रखें। यात्रा को यथासंभव टालें। आज आपके विचारों में परिवर्तन आ सकते हैं। आर्थिक मोर्च पर सफलता मिलेगी। संतान की तरफ से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे।

मीन- नए कार्यों की शुरुआत हो सकती है। किसी स्थान पर कुछ दिनों के लिए जा सकते हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं। पति-पत्नी में संबंध मधुर हो सकते हैं। आर्थिक मामलों में निवेश करने से बचें।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad