मुंबई। देश औऱ राज्य में प्रतिदिन पेट्रोल-डीजल की दरें बढ़ाए जाने के खिलाफ कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ राज्यव्यापी आंदोलन छेड़ने का एेलान किया है। पार्टी प्रदेशाध्यक्ष अशोक चव्हाण ने सामान्य जनता को लूटने का आरोप लगाते हुए 29, 30, 31 जनवरी को पूरे प्रदेश में आंदोलन छेड़ने की घोषणा की है।
मंगलवार को दादर स्थित पार्टी के तिलक भवन कार्यालय में आयोजित वरिष्ठ नेताओं की बैठक में यह निर्णय लिया गया। चव्हाण ने कहा कि डीजल और पेट्रोल की कीमतें आसमान छू रही हैं। इससे जनता में आक्रोश है। जनता की बड़े पैमाने पर लूट हो रही है। पिछले एक साल में गैस की दर 19 बार बढ़ाई गई है। पेट्रोल और डीजल की कीमतें रोज बढ़ाई जा रही हैं। राज्य में मौजूदा समय में पेट्रोल 80 रूपए प्रति लीटर तक जा पहुंचा तो डीजल 70 रुपए प्रति लीडर तक पहुंचने का अनुमान है। पेट्रोल-डीजल का आकाल बताकर सामान्य जनता को लूटा जा रहा है। पेट्रोल-डीजल को जीएसटी के दायरे में लाकर जनता को राहत दिलाने की मांग चव्हाण ने की है।
1753 किसानों की आत्महत्या
चव्हाण के मुताबिक एक किसान ने मंत्रालय में सीएम कार्यालय के बाहर खुदकुशी करने का प्रयाश किया था। कर्ज माफी की घोषणा करने के बाद से प्रदेश में 1753 किसान आत्महत्या कर चुके हैं। किसानों का सरकार पर विश्वास नहीं रहा।
शिवसेना सत्ता के लिए लाचार
शिवसेना को आड़े हाथों लेते हुए चव्हाण वे कहा कि शिवसेना ने विश्वसनीयता खो दी है। शिवसेना की अपने दम पर चुनाव लड़ने की घोषणा खोखली है। शिवसेना सत्ता के लिए लाचार है। भाजपा जितनी बार लात मारे, लेकिन सीएम से सौदेबाजी करके शिवसेना फिर भाजपा के साथ जाएगी। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण, पूर्व मंत्री बालासाहेब थोरात, हर्षवर्धन पाटील और नसीम खान सहित कांग्रेस के वऱिष्ठ नेता मौजूद थे।


No comments:
Post a Comment