3 मार्च राशिफल, जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिन… | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Friday 2 March 2018

3 मार्च राशिफल, जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिन…

 

मेष- आप जो काम करना चाहते हैं, उसे आज ही कर लें और खुद करें तो ही ज्यादा अच्छा रहेगा। किसी भी काम की पूरी योजना बनाएं और योजना से ही काम करें तो सफल हो जाएंगे। कोई अच्छी घटना भी अचानक हो सकती है। मन बना लें। आप जो बात सुनने की उम्मीद लगाए बैठे हैं, वह बात आपसे कोई कह देगा। शांत रहकर दूसरों की बात सुनेंगे, तो आपको फायदा होगा। रिश्तों के क्षेत्र में सुधार करने का मौका भी मिल सकता है। आप सकारात्मक मूड में रहेंगे। मन की भावनाएं दूसरों से बेझिझक शेयर भी कर सकते हैं। दूसरों की खातिर खर्चा करने में न हिचकिचाएं। पढ़ाई में मन लगेगा। मन शांत रखें। निवेश के अवसर मिलेंगे।

वृष- यथार्थवादी रहें। किसी खास मामले का सकारात्मक समाधान आपको जल्दी ही मिल जाएगा। आपके सामने काम ज्यादा रहेगा, लेकिन कुछ लोग आपकी पूरी मदद भी करेंगे। आने वाले समय में आपकी व्यस्तता और भी ज्यादा हो जाएगी। तैयार रहें। सामाजिक कार्यक्रम में आपकी तारीफ होगी। आपको पसंद भी किया जाएगा। किसी प्रिय व्यक्ति से भी मुलाकात होने के योग हैं। आवास की समस्या हल हो जाएगी। बिजनेस अच्छा चलेगा। जीवनसाथी की सेहत पर ध्यान दें। आपने हाल ही में कोई नया कोशिश की है, तो उसके नतीजों को लेकर आप ज्यादा ही महत्वाकांक्षी भी हो सकते हैं। अधिकारी या कर्मचारियों से भी संबंध अच्छे हो जाएंगे।

मिथुन – थोड़ा कॉन्फिडेंस महसूस करने की जरूरत है। आगे बढ़ने के मौके भी मिल सकते हैं। आप बहुत उत्सुकता से नए मौके और चैलेंज स्वीकार करेंगे। किसी बुजुर्ग या अधिकारी से संबंध मधुर हो सकते हैं। तनाव या विरोध की स्थिति में समझौता करने या बातचीत करके मामला सुलझाने की कोशिश में आप सफल हो सकते हैं। करीबी लोगों से अपने मन की भावना व्यक्त करेंगे, तो खुश हो सकते हैं। नई चीजें समझने के मौके मिल सकते हैं। नौकरी और बिजनेस के लिए दिन अच्छा है। उत्साही दोस्तों के साथ रहने से भी आपको फायदा होगा। ज्यादातर काम दोस्तों की मदद से पूरे होंगे। संपन्नता बढ़ेगी। रोमांस के अवसर मिलेंगे।

कर्क – करियर या पैसों से जुड़ा कोई ऐसा मौका मिल सकता है, जो आपकी आमदनी में सकारात्मक बदलाव कर सकता है। मन की आवाज गौर से सुनें। कोई सपना या शुभ संकेत मिल सकता है। कठिन मामले सुलझाने के लिए सारी बातें साफ कर दें। पारिवारिक मामलों को सुलझाने के लिए अच्छा समय है। परेशानियां भी खत्म हो सकती हैं। संतान के काम और राजनीतिक जोड़-तोड़ में आप व्यस्त रहेंगे। प्रतिष्ठित लोगों से फायदा मिलेगा। महत्वपूर्ण काम आसानी से पूरे हो जाएंगे। वैवाहिक प्रस्ताव मिलेंगे। बिजनेस में नए ऑफर भी मिल सकते हैं।

सिंह- परेशानियां कम हो सकती है। कुछ सुखद बदलाव महसूस होंगे। इस स्थिति में आपके दोस्त भी शामिल है। किसी परेशानी की स्थिति में दोस्तों से सलाह करें। जो भी मौका मिले उसका पूरा फायदा उठाने से न चूकें। कई महत्वपूर्ण समस्याओं का समाधान आपको जल्दी ही मिल जाएगा। बिजनेस में नए सौदे हो सकते हैं। बेरोजगार लोगों को भी रोजगार मिल सकता है। किसी भी काम में संकोच न करें और हाथ आए मौके न जाने दें। उससे आपको ही फायदा होगा। यात्रा के योग बन रहे हैं। आपका सामाजिक सम्मान भी बढ़ेगा।

कन्या- आज जो भी बदलाव होगा, वह आपके हित में ही होगा। कुछ मामलों में आपके लिए दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपको कई सवालों के जवाब मिल सकते हैं। आपके सामने जैसी भी स्थिति बनें। उसे स्वीकार कर लें। धीरे-धीरे कुछ अच्छी बातें भी आपको पता चल सकती है। आपके लक्ष्य अब साफ हो जाएंगे। महत्वपूर्ण काम निपटाने पर ध्यान दें। परिस्थितियों से बाहर निकलने के बाद आपका आत्मविश्वास और बढ़ सकता है। परिवार के मामलों में रुचि बढ़ेगी। जीवनसाथी से संबंध अच्छे हो जाएंगे। आर्थिक समृद्धि बढ़ेगी।

तुला- आपके व्यक्तित्व में निखार आ सकता है। अचानक धन लाभ की संभावना भी बन रही है। ऑफिस की समस्याओं का समाधान हो जाएगा। अधिकारियों से संबंध सुधर जाएंगे। दोस्तों और रिश्तेदारों से सहयोग मिलेगा। कोई महत्वपूर्ण काम भी पूरा हो जाएगा। अच्छी खबर मिल सकती है। राज की कोई बात आपको पता चल सकती है। आपको पैसे कमाने के कुछ नए और अच्छे मौके मिल सकते हैं। आपका कॉन्फिडेंस भी बढ़ा हुआ रहेगा। भविष्य को लेकर आपके मन में उम्मीदें रहेंगी। विश्वास भी रहेगा। कोई नई शुरुआत भी कर सकते हैं। आपके ज्यादातर काम सरलता से और अचानक हो जाएंगे। समय आपके फेवर में रहेगा।

वृश्चिक- पैसा कमाने के कुछ नए तरीके दिमाग में आ सकते हैं। आपका मन जो कहे, उस पर पूरा भरोसा करें। गुप्त रूप से चलने वाली गतिविधियों में बहुत हद तक सफलता मिलेगी। थोड़ा समय अकेले में बिताना आपके लिए अच्छा रहेगा। परिवार का कोई खास मामला भी निपटाना पड़ेगा। घर-परिवार और ऑफिस के सोचे हुए काम पूरे हो जाएंगे। यात्रा और वाहन के मामलों में आप व्यस्त रहेंगे। दुश्मनों पर जीत मिल सकती है। बिजनेस में नई योजना बनने के योग हैं। रुका हुआ पैसा भी मिल सकता है।

धनु – दिन अच्छा है। सोचे हुए काम भी जल्दी हो जाएंगे। रिश्तों के कारण आपको फायदा होगा। खुद को आगे बढ़ाने की कोशिश करेंगे। आज आप वह काम करें, जिसे आप रचनात्मक ढंग से करने में समर्थ हों। नौकरीपेशा लोगों का सम्मान बढ़ सकता है। योजनाओं में भी सफलता मिल सकेगी। वाद-विवाद की समस्या का समाधान हो जाएगा। उलझे हुए पारिवारिक मामले आज निपट सकते हैं।

मकर- मेहनत के लिए आपको तारीफ मिल सकती है। कोई गलतफहमी भी दूर हो सकती है। दोस्तों की मदद से किसी खास काम को निपटाने की योजना बन सकती है। रूटीन लाइफ में आपके साथ कुछ नया भी हो सकता है। चुप रहना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आप में सहनशक्ति भी ज्यादा रहेगी। कोई भी काम सावधानी से निपटा लेंगे। अनुभवी लोगों से सलाह लेकर काम करेंगे, इसका फायदा आपको आने वाले दिनों में होगा।

कुंभ- महत्वपूर्ण लोगों से कॉन्टैक्ट होगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। अधूरे काम पूरे हो होंगे। लोगों पर आपका प्रभाव पड़ेगा। अविवाहित लोगों को विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं। विवाहित लोग जीवनसाथी को खुश करने की कोशिश करेंगे। अपने व्यक्तित्व के दम पर आप कुछ लोगों को अपने फेवर में कर सकते हैं। जिससे आपको फायदा मिलेगा। दोस्तों और प्रेमी से पूरा सहयोग मिलेगा। नई नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं। रोजमर्रा के काम समय से पूरे हो सकते हैं। कोई दोस्त आपके लिए कारगर भी साबित हो सकता है।

मीन – छुपी हुई कुछ बातें आपके सामने आ सकती है। अपने काम पर ध्यान दें। पैसों के मामलों में दूसरे लोग आपको चाहे जितनी भी सलाह दें, आप वही करें, जो आपका मन कहता हो। आपका मन दूसरों की सलाह से कहीं बेहतर है। अपनी योजना खुद बनाएं और उस पर लगे रहें। आप में ऊर्जा भी बहुत रहेगी। दूसरों की भावनाओं के लिए आप बहुत संवेदनशील भी रहेंगे। एक बार जैसे ही आप सक्रिय होंगे, काम बहुत अच्छी तरह निपट जाएगा। आप अपनी वर्तमान स्थिति से संतुष्ट रहेंगे। नौकरी और बिजनेस में स्थिति अच्छी रहेगी और फायदा भी मनचाहा मिल जाएगा। संतान की प्रगति होगी। कानूनी विवादों का निपटारा आपके फेवर में हो सकता है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad