मेक्सिको में तेल पाइपलाइन में भीषण विस्फोट, 20 लोगों की मौत 54 घायल | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Friday, 18 January 2019

मेक्सिको में तेल पाइपलाइन में भीषण विस्फोट, 20 लोगों की मौत 54 घायल

मेक्सिको के हिडाल्गो प्रांत में शनिवार को एक तेल पाइपलाइन में विस्फोट होने से कम से कम 20 लोगों की मौत हो गयी और 54 अन्य घायल हो गए। तलाहुलिल्पान निकाय क्षेत्र में तेल पाइपलाइन में रिसाव शुरू हो गया। इस बीच स्थानीय लोग तेल भरने लगे तभी अचानक विस्फोट हो गया। इस हादसे में तेल भर रहे 350 लोग इसकी चपेट में आ गये।

मेक्सिको में ईंधन संकट जारी है और सरकार ईंधन चोरी को रोकने के लिए अभियान चला रही है। ऐसे में इस घटना ने एक बार फिर से ईंधन के मुद्दे को उजागर कर दिया है। घटना के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। घायलों को स्थानिय पुलिस की मदद से अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है। मेक्सिको के राष्ट्रपति एन्ड्रेस मैनुअल लोपेज ओब्राडोर ने इस हादसे को दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुए पीड़ितों के परिजनों के प्रति गहरा दुख प्रकट किया है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad