रेप विक्‍टिम गर्भवती लड़की ने कहा, आरोपी से शादी कराएं वर्ना मर जाऊंगी | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Monday 30 October 2017

रेप विक्‍टिम गर्भवती लड़की ने कहा, आरोपी से शादी कराएं वर्ना मर जाऊंगी

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक छात्रा ने युवक पर शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप लगाया है। छात्रा का यह भी कहना है कि अब वह उसी से शादी करना चाहती है। अगर उस लड़के के साथ उसकी शादी नहीं हुई तो वह जिंदा नहीं रहेगी। लड़की का आरोप है कि युवक ने उसके साथ झूठा प्रेम किया। उसके साथ शादी का वादा किया और उसका रेप किया। अब वह गर्भवती हो गई है और युवक शादी से इंकार कर रहा है।
लड़की ने बताया कि प्रेमी पर जब उसने शादी का दबाव बनाया तो उसने उसे गर्भपात की दवाएं लाकर दीं। छात्रा का यह भी आरोप है कि अब लड़का उससे शादी करना नहीं चाहता और लड़के के घर वाले भी उसके लिए दूसरा रिश्ता ढूंढ रहे हैं।
लड़की ने कहा कि वह उसी लड़के से शादी करना चाहती है। उसने पुलिस वालों से कहा कि उसी लड़के के साथ किसी भी तरह उसकी शादी कराएं। उसने बताया कि उसके गर्भवती होने की बात उसके घर में पता चली तो घर वालों ने भी सारे संबध तोड़ लिए हैं।
उसने कहा कि अब परिजनों और लड़के के छोड़े जाने के बाद उसके पास कुछ नहीं बचा। अगर उसी लड़के से उसकी शादी नहीं हुई तो वह जिंदा नहीं रहेगी। एसपी ग्रामीण विद्यासागर मिश्रा ने बताया कि उन्होंने थाना सदर बाजार प्रभारी निरीक्षक यज्ञदत्त शर्मा को पूरे मामले की जांच करने को कहा है।
लड़की के मुताबिक उनके बीच काफी समय से रिलेशनशिप है और उनके संबंधों के बारे में लड़के के परिजनों को भी पूरी जानकारी थी। लड़की ने यह भी बताया है कि लड़के के परिवार वालों ने भी उसे यह भरोसा दिलाया था कि अपने बेटे की शादी उसके साथ ही करेंगे। लड़की ने लड़के के साथ आर्य समाज में शादी करने का भी दावा किया है।
-एजेंसी

The post रेप विक्‍टिम गर्भवती लड़की ने कहा, आरोपी से शादी कराएं वर्ना मर जाऊंगी appeared first on Legend News: Hindi News, News in Hindi , Hindi News Website,हिन्‍दी समाचार , Politics News - Bollywood News, Cover Story hindi headlines,entertainment news.

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad