घर में नहीं रखनी चाहिए इन देवताओं की मूर्ति या फोटो | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Wednesday 27 December 2017

घर में नहीं रखनी चाहिए इन देवताओं की मूर्ति या फोटो

Ghar Mein Nahin Rakhe In Devtaon Ki Photo | घर में देवी-देवताओं की मूर्तियों रखने की परंपरा पुराने समय से चली आ रही है। इसीलिए सभी लोग अपने-अपनों घर में प्रतिमाएं जरूर रखते हैं। मान्यता है कि इन परंपरा से घर पर भगवान की विशेष कृपा रहती है और परिवार सुखी रहता है। शास्त्रों में कुछ देवता ऐसे बताए गए हैं, जिनकी मूर्तियां या फोटो घर में नहीं रखनी चाहिए। जिन घरों में इनकी मूर्तियां रखी जाती हैं, वहां नुकसान होने की संभावनाएं बनी रहती हैं।

यह भी पढ़े –  पूजा से सम्बंधित 30 जरूरी नियम

Ghar Mein Nahin Rakhe In Devtaon Ki Photo

भैरव भगवान
शिवपुराण के अनुसार भैरव भगवान शिवजी के ही अवतार हैं। शिवजी के अवतार होने के बावजूद घर में इनकी प्रतिमा या फोटो रखना अशुभ माना जाता है। भैरव भगवान की मूर्ति खुले स्थान स्थापित की जाती है और ये तंत्र के देवता हैं। इनकी पूजा खासतौर पर तंत्र कर्म के लिए की जाती है।

नटराज
कई लोग घर में सुंदरता की दृष्टि से नटराज की मूर्ति रखते हैं, क्योंकि ये बहुत ही आकर्षक होती है। नटराज की मूर्ति में शिवजी का रौद्र यानी क्रोधित रूप दिखाई देता है। शिवजी को क्रोधित स्वरूप घर में रखने से अशांति बढ़ती है।

शनि देव
ज्योतिष के अनुसार शनि न्यायाधीश है। शनि को देवता भी माना जाता है। सूर्य पुत्र शनि देव की मूर्ति या फोटो घर में रखना अशुभ माना जाता है। इनकी पूजा घर के बाहर किसी मंदिर में ही करना चाहिए, इनकी मूर्ति घर में लाने से बचें।

राहु-केतु
राहु-केतु छाया ग्रह हैं। ये असुर थे और इन्होंने देवताओं के साथ अमृत पान किया था। इस कारण ये अमर हो गए। इन्हें देवता भी माना गया है। शनि की तरह राहु-केतु की मूर्ति या फोटो घर में रखना अशुभ है। इनकी पूजा भी घर से बाहर करने पर ज्यादा शुभ रहता है।

अन्य सम्बंधित लेख :

The post घर में नहीं रखनी चाहिए इन देवताओं की मूर्ति या फोटो appeared first on Ajab Gjab | Hindi.

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad