गांधी जयंती परम्परागत ढंग से मनाया जायेगा:सीडीओ | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Monday 24 September 2018

गांधी जयंती परम्परागत ढंग से मनाया जायेगा:सीडीओ

गोरखपुर। आगामी 2 अक्टूबर को गांधी जयंती एंव लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाये जाने के संबंध में जिलाधिकारी के0 विजयेन्द्र पाण्डियन के निर्देशानुसार कलेक्ट्रेट सभागार में तैयारी बैठक सम्पन्न हुई जिसकी अध्यक्षता करते हुए मुख्य विकास अधिकारी अनुज सिंह ने कहा कि 2 अक्टूबर को गांधी जयंती परम्परागत ढंग से हर्षोल्लास के वातावरण में मनाया जायेगा तथा इस अवसर पर जनपद में अनेक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे।


मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि सभी राजकीय भवनों पर प्रातः 8 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया जायेगा, सभी कार्यालयों, विद्यालयों और संस्थाओं के किसी बड़े कक्ष या हाल में कार्यालाध्यक्ष, प्रधानाचार्य या अध्यक्ष द्वारा ध्वजारोहण के तत्काल बाद महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के एक बड़े चित्र का अनावरण एंव माल्यार्पण किया जायेगा और उसके बाद गांधी एंव शास्त्री जी के जीवन संघर्ष, उनकी देश सेवा तथा उनके जीवन मूल्यों पर प्रकाश डाला जाये। विशेष रूप से निर्बलों के कल्याण संबंधी अंत्योदय की उनकी अवधारणा, भावनात्मक एकता, राष्ट्रीय एकता एंव अखण्डता के संबंध में उनके विचारों का संक्षेप परिचय दिया जाये।
प्रातः 8.30 बजे गांधी जी की प्रतिमा टाउनहाल एंव लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा शास्त्री चौक पर माल्यार्पण का कार्यक्रम आयोजित होगा। उन्होंने नगर आयुक्त को निर्देश दिये कि उक्त समय पर माल्यार्पण के समय दोनों स्थलों पर रामधुन कराने की भी व्यवस्था करायेंगे। पूर्वान्ह 10.30 बजे विश्व शांति अहिंसा एंव आतंकवाद के विरूद्ध मानव श्रंृखला का आयोजन गांधी प्रतिमा टाउनहाल से कलेक्ट्री चौराहा, बलदेव प्लाजा, गणेश चौराहा से होते हुए इंदिरा गांधी प्रतिमा से सीधे कलेक्ट्री चौराहे पर सम्पन्न होगा। मानव श्रंृखला का निर्माण सायरन के आवाज के साथ किया जायेगा और इसका समापन सायरन के आवाज पर होगा। उन्होंने समुचित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश नगरनिगम को दिये।
मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि डूडा क सामुदायिक विकास के प्रत्येक अध्यक्ष क्षेत्र के मलिन बस्ती, लालडिग्गी एवं धर्मशाला की सफाई, गांधी जी के प्रिय भजनों का पाठ, सफाई एंव स्वच्छता के प्रति जागरूकता के संबंध में गोष्ठी एंव वृक्षारोपण के लिए पी0ओ0 डूडा द्वारा कार्यवाही की जायेगी। प्रातः 8 बजे गांधी आश्रम में गांधी चरखा एवं तकली चलाने का कार्यक्रम आयोजित होगा और दोपहर 12 बजे जिला कारागार में पुरूष एंव महिला बंदियों के साक्षारता एंव अन्य प्रशिक्षण कार्यक्रमों का शुभारम्भ, गांधी जी के प्रिय भजनों का पाठ एंव कैदियों में फल वितरण का कार्यक्रम कराया जायेगा। दोपहर 12 बजे कुष्ठ सेवाश्रम में स्वंय सेवी संस्थाओं द्वारा फल एंव मिष्ठान वितरण किया जायेगा।
सीडीओ ने आगे बताया कि सम्पूर्ण स्वच्छता कार्यक्रम एंव सर्व शिक्षा के संबंध में जनपद के समस्त विकास खण्डों में प्रातः 8.30 बजे से 10.30 बजे के मध्य गोष्ठियों का आयोजन खण्ड विकास अधिकारियों द्वारा कराया जायेगा। चौरी चौरा एवं देवरिया शहीद स्मारकों का एंव विकास खण्डों पर महापुरूषों की मूर्तियों पर माल्यार्पण, खेलकूद एंव प्रार्थना सभा का आयोजन पूर्वान्ह 11 बजे किया जायेगा।
बैठक में एडीएम सिटी, सिटी मजिस्ट्रेट, एसडीएम एंव विभिन्न विभागो के संबंधित अधिकारी गण, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी प्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad