दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से ऊपर | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Tuesday 25 September 2018

दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से ऊपर

नई दिल्ली। हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद यहां यमुना नदी खतरे के निशान से उपर बह रही है। उत्तराखंड, पंजाब और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के बाद हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़ना पड़ा।

इन राज्यों में पिछले कुछ दिनों में भारी बारिश हुई है जिसकी वजह से नदियों का जलस्तर बढ़ गया है।

यमुना में चेतावनी का स्तर 204 मीटर है और खतरे के निशान का स्तर 204.83 मीटर है।

दिल्ली के मुख्य सचिव अंशु प्रकाश ने इस स्थिति से निपटने के लिए मंगलवार को दोपहर बाद आपात बैठक बुलाई है।

बाढ़ एवं नियंत्रण विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, “दिल्ली रेलवे ब्रिज के पास पूर्वाह्न् 11 बजे यमुना का जलस्तर 205.12 मीटर था।“

उन्होंने कहा, “जल में बढ़ोत्तरी होने के संकेत मिल रहे हैं, क्योंकि दिल्ली में बारिश हो रही है और प्रत्येक घंटे बैराज से पानी छोड़ा जा रहा है।“

उन्होंने कहा कि हथिनीकुंड बैराज से छोड़े गए पानी को यहां पहुंचने में 72 घंटे का समय लगता है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad