विहिप की धर्म सभा की कामयाबी के लिए जुटे नेतागण | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Thursday 22 November 2018

विहिप की धर्म सभा की कामयाबी के लिए जुटे नेतागण


अंबेडकर नगर। राष्ट्रव्यापी राम में माहौल बनाने एवं मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के भव्य मंदिर निर्माण हेतु विश्व हिंदू परिषद की आगामी 25 नवंबर को अयोध्या में होने वाली धर्म सभा में व्यापक जन सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने जिले में डेरा डाल दिया है। प्रदेश उपाध्यक्ष डॉक्टर मिथिलेश त्रिपाठी यात्रा के आलापुर सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र संयोजक जय बजरंग समूह के प्रबंधक अंजनी कुमार वर्मा सहसंयोजक विनय पांडे आदित्य सिंह डॉक्टर सुरेंद्र सिंह पूर्व विधायक त्रिवेणी राम जय राम विमल भाजपा मंडल अध्यक्ष गण आनंद जयसवाल अरविंद उपाध्याय सहित कई अन्य पदाधिकारी जहां पंचायत वार बैठक के कर लोगों को अयोध्या कूच के लिए रणनीति बना रहे हैं। वहीं आलापुर की विधायक अनीता कमल जिला पंचायत सदस्य फूलमती यादव जिला उपाध्यक्ष दशरथ यादव महामंत्री सुरेश कनौजिया जिला मंत्री अमरेंद्र कांत सिंह वरिष्ठ नेता अवधेश कमल सहित कई अन्य नेता गांव-गांव सघन जनसंपर्क कर लोगों से 25 नवंबर को अयोध्या पहुँचने की अपील कर रहे हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad