हांकी: जापान को 7-2 से हराकर फाइनल में पहुंचा भारत | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Friday 14 June 2019

हांकी: जापान को 7-2 से हराकर फाइनल में पहुंचा भारत

नई दिल्ली। भारत की पुरुष हॉकी टीम ने एफआईएच सीरीज के सेमीफाइनल मुकाबले में एशियन चैंपियन जापान को 7-2 से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। भुवनेश्वर के कलिंगा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में जापान ने पहले क्वार्टर के दूसरे ही मिनट में किटाजाटो केन्जी के गोल की मदद से भारत पर 1-0 की बढ़त बना ली। पहले क्वार्टर के आठवें मिनट में हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील कर भारत को मैच में बराबरी दिला दी। इसके बाद रमनदीप सिंह के पेनल्टी कॉर्नर पास पर वरुण कुमार ने गोल कर भारत को मैच में 2-1 से आगे कर दिया।

दूसरे क्वार्टर के चौथे मिनट में वाटानाबे कोटा ने गोल कर जापान को 2-2 की बराबरी पर ला दिया। इसके बाद भारतीय टीम ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। रमनदीप सिंह ने मैच के 23वें मिनट में भारत के तीसरा गोल दागा। 25वें मिनट में हार्दिक सिंह ने गोल कर भारत की बढ़त 4-2 कर दी। तीसरे क्वार्टर के 7वें मिनट में रमनदीप सिंह ने अपना दूसरा गोल और भारत का 5वां गोल दागा। गुरुसाहिबजीत ने 43वें मिनट में एक और गोल ठोक भारत की बढ़त 6-2 कर दी। विवेक प्रसाद ने 47वें मिनट में भारत का आखिरी गोल दागा। अब फाइनल में भारत का सामना दक्षिण अफ्रीका से होगा।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad