RSS के इकोनॉमिस्ट दत्तोपंत थेंगड़ी मानते थे यशवंत सिन्‍हा को ‘अनर्थ शास्त्री | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Thursday 28 September 2017

RSS के इकोनॉमिस्ट दत्तोपंत थेंगड़ी मानते थे यशवंत सिन्‍हा को ‘अनर्थ शास्त्री

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पूर्व वित्तमंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा के पार्टी की नीतियों के खिलाफ मोर्चा खोलने को लेकर उन पर तंज कसा है।
किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र मस्त ने यशवंत सिन्हा पर निशाना साधते हुए कहा कि एक बार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के इकोनॉमिस्ट दत्तोपंत थेंगड़ी ने कहा था कि यशवंत सिन्हा ‘अर्थ शास्त्री’ नहीं बल्कि ‘अनर्थ शास्त्री’ हैं।
Prominent RSS economist Dattopant Thengadi once said Yashwant Sinha is not ‘arth shastri’but ‘anarth shastri’:Virendra Mast,BJP Kisan Morcha pic.twitter.com/NqFJEdDCGD
—ANI (@ANI) September 28, 2017
हालांकि भाजपा की ओर से हो रहे तमाम पलटवार से अलग यशवंत सिन्हा ने आज भी एक बार फिर केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ अपना गुस्सा बरकरार रखा। उन्होंने कहा कि हम पिछली सरकार को देश की अर्थव्यवस्था के मौजूदा हाल के लिए दोष नहीं दे सकते, हमें भी इसे सुधारने का पूरा मौका मिला।
सिन्हा ने ये भी कहा कि मैं जीएसटी का समर्थक था, लेकिन सरकार इसे लागू करने की जल्दी में थी, जिसकी वजह सरकार का ये कदम फेल साबित हुआ।
अब देश की अर्थव्यवस्था पर लिखे अपने लेख को लेकर पूर्व वित्तमंत्री यशवंत सिन्हा ने सफाई पेश की है। उन्होंने कहा कि बहुत दिनों से हम जानते हैं कि भारत की अर्थव्यवस्था में गिरावट आ रही थी। न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बात करते हुए सिन्हा ने कहा कि 2014 से पहले मैं बीजेपी का प्रवक्ता था, लेकिन जब आर्थिक मामलों की बात आई तो हमने यूपीए सरकार की कार्यप्रणाली को पॉलिसी पैरालिसिस कहा था।
-एजेंसी

The post RSS के इकोनॉमिस्ट दत्तोपंत थेंगड़ी मानते थे यशवंत सिन्‍हा को ‘अनर्थ शास्त्री appeared first on Legend News: Hindi News, News in Hindi , Hindi News Website,हिन्‍दी समाचार , Politics News - Bollywood News, Cover Story hindi headlines,entertainment news.

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad