
अरुषि मर्डर केस में गाजियाबाद की डासना जेल में बंद उसके माता-पिता की रिहाई हाईकोर्ट के ऑर्डर के बावजूद अटक गई। शुक्रवार को वे दिनभर जेल एडमिनिस्ट्रेशन से सवाल करते रहे कि इलाहाबाद हाईकोर्ट ने गुरुवार को जब तुरंत रिहाई का ऑर्डर दिया था तो अब तक उन्हें छोड़ा क्यों नहीं जा रहा। हर बार एक ही जवाब मिलता कि अभी ऑर्डर की कॉपी नहीं पहुंची है। बता दें कि शुक्रवार शाम तक जेल एडमिनिस्ट्रेशन के पास उनकी रिहाई का ऑर्डर ही नहीं पहुंचा। शनिवार-रविवार को छुट्टी है। ऐसे में अब वे सोमवार को ही बाहर आ पाएंगे।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें आगे पढ़ें
No comments:
Post a Comment