दो साल से लापता पाकिस्‍तानी Journalist पाक-अफगान सीमा से बरामद | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Friday, 20 October 2017

दो साल से लापता पाकिस्‍तानी Journalist पाक-अफगान सीमा से बरामद

इस्लामाबाद। एक भारतीय कैदी की मदद करने वाली पाकिस्तानी Journalist जीनत शहजादी को सुरक्षा बलों ने ढूंढ निकाला है। Journalist शहजादी अगस्त 2015 में लाहौर से उस समय लापता हुई थीं, जब वह जासूसी के आरोपी भारतीय कैदी की खबर पर काम कर रही थीं। वह दो साल से ज्यादा समय से लापता थीं।
पाकिस्तान के हेड ऑफ मिसिंग पर्सन्स कमीशन के प्रमुख जस्टिस (रि.) जावेद इकबाल ने बताया कि Journalist जीनत को विरोधी एजेंसियों ने अगवा कर लिया था, जिन्हें अब बरामद कर लिया गया है।
उन्होंने कहा, ‘बलूचिस्तान और खैबर पखतूनख्वा के आदिवासी बुजुर्गों ने जीनत को खोजने में काफी मदद की। जीनत को बुधवार को पाक-अफगान सीमा से बरामद किया गया है।’
Journalist जीनत के परिवार और मानवाधिकार संगठनों ने आरोप लगाया था कि उसका अपहरण पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ने किया है। 25 साल की जीनत एक फ्रीलांस रिपोर्टर है। उन्होंने लापता लोगों के लिए आवाज उठाई थी। सोशल मीडिया के जरिए जीनत लापता भारतीय हामिद अंसारी की मां फौजिया अंसारी के संपर्क में आ गई थीं।
इसके बाद जीनत ने फौजिया की तरफ से पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट की मानवाधिकार सेल में निवेदन देकर हामिद को खोजने के लिए सरकार पर दबाव बनाने की कोशिश की। इसका नतीजा यह हुआ कि पाकिस्तान के सुरक्षा बलों को कमीशन के सामने यह स्वीकार करना पड़ा कि हामिद उनकी कस्टडी में है।
शहजादी के परिवार के लोगों ने ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट को बताया कि जीनत के लापता होने से पहले भी सुरक्षा बलों ने उसे जबरन चार घंटे के लिए हिरासत में लिया था और उससे हामिद के बारे में पूछताछ की थी।
2015 में एक मिलिटरी कोर्ट ने हामिद को जासूसी के आरोप में 3 साल के लिए जेल भेज दिया गया था। उसी साल Journalist शहजादी भी लापता हो गई थीं। शहजादी के गुमशुदा होने की खबर उस समय पाकिस्तान में चर्चा का विषय बनी थी, जब उसके 17 साल के भाई सद्दाम ने मार्च 2016 में आत्महत्या कर ली।
-एजेंसी

The post दो साल से लापता पाकिस्‍तानी Journalist पाक-अफगान सीमा से बरामद appeared first on Legend News: Hindi News, News in Hindi , Hindi News Website,हिन्‍दी समाचार , Politics News - Bollywood News, Cover Story hindi headlines,entertainment news.

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad