
इस बार का गुजरात चुनाव सत्ताधारी पार्टी बीजेपी और 22 सालों से राजनीतिक वनवास काट रही कांग्रेस के लिए बड़ा अहम माना जा रहा है। दोनों पार्टियां चुनाव जीतने के लिए पूरा दमखम लगा रही हैं। खासतौर पर गुजरात की रिजर्व सीटों पर दोनों ही राष्ट्रीय पार्टियों का दावा मजबूत दिख रहा है। गुजरात में करीब 15% आबादी आदिवासियों की है। इनके लिए 26 सीटें रिजर्व हैं। इन पर किसी भी पार्टी का एकतरफा दबदबा नहीं है। इसके अलावा ओवरआल 35 से 40 सीटों पर आदिवासी वोटर असरदार हैं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें आगे पढ़ें
No comments:
Post a Comment