
सिविल सर्विसेस ज्यूडिशियल ब्रांच पेपर (एचसीएस) लीक मामले में पुलिस ने एग्जाम में टॉपर रही सुनीता को दिल्ली के नजफगढ़ से अरेस्ट कर लिया। कोर्ट ने उसे 3 दिन की रिमांड पर भेजा है। पुलिस उससे मोबाइल फोन और हार्ड डिस्क रिकवर करना चाहती है, ताकि उसके खिलाफ ठोस सबूत मिल सके। पुलिस ने कोर्ट में बताया कि सुनीता को क्वेश्चन पेपर पहले ही मिल गया था, इसलिए वह टॉप कर पाई। हाईकोर्ट हरियाणा में जजों की भर्ती परीक्षा को पहले ही रद्द कर चुका है। इसमें हाईकोर्ट के ही रिक्रूटमेंट रजिस्ट्रार की भूमिका सामने रही है। रजिस्ट्रार से सुनीता का 760 बार कॉन्टैक्ट हुआ।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें आगे पढ़ें
No comments:
Post a Comment