
कांग्रेस के सीनियर लीडर और पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रियरंजन दासमुंशी का सोमवार को निधन हो गया। वे लंबे समय कोमा में थे। यूपीए 1 सरकार में वे मंत्री रहे। वे 72 साल के थे। उनके परिवार में पत्नी दीपा दासमुंशी और बेटा प्रियदीप हैं। वे आखिरी बार 2004 में बंगाल की रायगंज सीट से लोकसभा के लिए चुने गए थे। 2008 में उन्हें स्ट्रोक और पैरालिसिस हुआ। इसके बाद से उनका इलाज चल रहा था और वे सक्रिय राजनीति से दूर हो गए थे।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें आगे पढ़ें
No comments:
Post a Comment