
अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी के डोनेशन लेने के तौर-तरीकों पर फिर सवाल उठे हैं। पिछले दो फाइनेंशियल ईयर के इनकम टैक्स असेसमेंट में आप के चंदे को लेकर कई गड़बड़ियां सामने आईं। इस आधार पर आईटी डिपार्टमेंट ने सोमवार को दिल्ली में सरकार चला रही पार्टी को नोटिस जारी किया। इसके मुताबिक, आप को 30 करोड़ टैक्स चुकाने के लिए कहा है। जानकारियां नहीं देने पर 68 करोड़ डोनेशन को पार्टी की इनकम माना गया है। बता दें कि इसके पहले भी आप मई में 2 करोड़ के चंदे का हिसाब नहीं दे पाई थी। आप ने रविवार को ही 5th फाउंडेशन डे मनाया है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें आगे पढ़ें
No comments:
Post a Comment