
चीन अरुणाचल प्रदेश को विवादित इलाका बताते हुए डिफेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण के वहां जाने पर ऐतराज जताया है। सोमवार को एक बयान में चीन की फॉरेन मिनिस्ट्री ने कहा- आपको चीन की पोजिशन के बारे में साफ-साफ पता होना चाहिए। भारत की तरफ से यह विजिट (सीतारमण का अरुणाचल दौरा) अमन और शांति कायम करने के लिहाज से सही कदम नहीं है। बता दें कि सीतारमण रविवार को अरुणाचल के अंजा जिले में गई थीं। यह जिला चीन की सीमा से लगा हुआ है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें आगे पढ़ें
No comments:
Post a Comment