आगरा। रामलाल आश्रम में 8 दिसम्बर को होने वाले समस्या समाधान दिवस की इस कडी में एक ओर महिला का समझौता हुआ जो पारिवारिक झगड़े के कारण 5 महीने से यहाँ रह रही थी ।उसके साथ उसके तीन बच्चे दो लड़कियां व एक लड़का भी थे । जिनकी पढ़ाई बीच मे न रुके इसलिए आश्रम ने उनका एडमिशन गेंदा लाल महेरे इंटर कॉलेज में करा दिया। उनके परिवार से काफी संपर्क किया गया समझौता करने के लिए लेकिन वह मानने को तैयार नही हुए ।
काफी प्रयासों के समझाने के बाद आज उनका पति उनको लेने आया और अपने तीनो बच्चों के साथ अपनी पत्नी को अपने साथ ले गया । सभी वृद्ध माता पिता ने उनको आशीर्वाद दिया ब अध्यक्ष शिव प्रसाद शर्मा जी ने उनसे खुश रखने का बचन लेकर उनको उनके पति के साथ भेज दिया।
रामलाल वृद्ध आश्रम का यही प्रयास रहता है कि ज्यादा से ज्यादा लोंगो का समझौता कराकर उनके घर परिवार के साथ भेज दिया और आगे भी यही प्रयास करता रहेगा । आप सभी सज्जनो के सहयोग के लिए बहुत बहुत आभार व्यक्त करता है ।
The post रामलाल आश्रम में कराया गया पारिवारिक समझौता appeared first on Legend News: Hindi News, News in Hindi , Hindi News Website,हिन्दी समाचार , Politics News - Bollywood News, Cover Story hindi headlines,entertainment news.

No comments:
Post a Comment