फेसबुक पर अब सामान खरीदा-बेचा जा सकेगा, ‘मार्केटप्लेस’ नाम का एक नया फीचर शुरू | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Monday, 20 November 2017

फेसबुक पर अब सामान खरीदा-बेचा जा सकेगा, ‘मार्केटप्लेस’ नाम का एक नया फीचर शुरू

नई दिल्ली। भारत में फेसबुक ने अपने ऐप पर ‘मार्केटप्लेस’ नाम का एक नया फीचर शुरू किया है। इसके जरिए फेसबुक पर सामान खरीदा-बेचा जा सकेगा। फिलहाल इसे ट्रायल के लिए सिर्फ मुंबई में शुरू किया गया है।
अगर सब-कुछ ठीक रहा तो धीरे-धीरे इसे पूरे देश में शुरू किया जाएगा। माना जा रहा है कि ऑनलाइन मार्केट में यह फीचर ओएलएक्स, क्विकर जैसे ऐप्स को टक्कर दे सकता है। आप मार्केटप्लेस पर बेचने के लिए इस्तेमाल किए गए सामानों की फोटो अपलोड कर के ऐड डाल सकते हैं। इसी तरह यदि आप खरीदार हैं, तो आप ऐसे सामानों को ब्राउज कर सकते हैं। अभी ओएलएक्स और क्विकर जैसे ऐप पर भी ऐसे ही खरीद-बिक्री की जाती है।
गौरतलब है कि मार्केटप्लेस अमेरिका समेत 25 देशों में पहले से ही मौजूद है और हाल ही में 17 नए देशों में भी शुरू हुआ है। इनमें जर्मनी, फ्रांस और इंग्लैंड भी शामिल हैं। ऐप पर ‘शॉप’ बटन पर क्लिक कर के आप मार्केटप्लेस पर बिक्री के लिए सामान की लिस्ट को देख सकते हैं। हाउसहोल्ड, इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे अलग-अलग कैटिगरी के लिए भी सर्च करने के लिए सुविधा है।
फिलहाल भारत में इस क्षेत्र में ओएलएक्स की मजबूत पकड़ है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि मार्केटप्लेस इसे टक्कर देने में कितना सफल होता है। हालांकि, मार्केटप्लेस का एक फायदा यह है कि इस पर आप सेलर की प्रोफाइल देख सकते हैं और प्रामाणिकता जांच सकते हैं।
-एजेंसी

The post फेसबुक पर अब सामान खरीदा-बेचा जा सकेगा, ‘मार्केटप्लेस’ नाम का एक नया फीचर शुरू appeared first on Legend News: Hindi News, News in Hindi , Hindi News Website,हिन्‍दी समाचार , Politics News - Bollywood News, Cover Story hindi headlines,entertainment news.

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad