
चीन की ई-कॉमर्स कंपनी अलीबाबा ने इस बार Single's Day सेल (11.11) में रिकॉर्ड कामयाबी हासिल की। शनिवार को कंपनी ने बताया कि एक घंटे में सेल 65 हजार करोड़ रुपए (10 अरब डॉलर) तक पहुंच गई। शुरुआती 3 मिनट में ही 1.5 अरब डॉलर यानी करीब 9.8 हजार करोड़ रु. की बिक्री हुई, जबकि पिछले साल इतनी ही सेल 6 मिनट 3 सेकंड में हुई थी। बता दें कि चीन में 11 नवंबर को Single's Day के तौर पर मनाया जाता है। इसका ट्रेंड 1990 से शुरू हुआ, जो अब बैचलर्स के बीच काफी पॉपुलर हो चुका है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें आगे पढ़ें
No comments:
Post a Comment