नई दिल्ली। कांग्रेस के 133 वें foundation day के मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर फायदे के लिए झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए आज कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर का संविधान खतरे में है।
श्री गांधी ने पार्टी के 133 वें foundation day के मौके पर पार्टी मुख्यालय में अध्यक्ष के रूप में पहली बार ध्वजारोहण करते हुए कहा कि भाजपा को सिर्फ फायदा दिखता है और इसके लिए वह झूठ बोलने से भी गुरेज नहीं करती है।
उन्होंने केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े के संविधान बदलने संबंधी बयान पर कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर ने देश को जो संविधान दिया था उस पर आज खतरा मंडराने लग गया है।
गांधी ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा सच्चाई की लड़ाई लड़ी है और इस लड़ाई को वह आगे भी जारी रखेगी।
पार्टी मुख्यालय में आयोजित foundation day कार्यक्रम में गांधी के अलावा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद तथा दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित सहित कई बड़े नेता मौजूद थे।
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर फायदे के लिए झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए आज कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर का संविधान खतरे में है। उन्होंने कहा, बीजेपी देश के संविधान पर हमला कर रही है। इसकी रक्षा करना हमारा कर्तव्य है। हमारे देश में जो हो रहा है, वह छल का जाल है। बीजेपी इस मूल विचार पर काम करती है कि राजनीतिक लाभ के लिए झूठ का सहारा लिया जा सकता है।
श्री गांधी ने पार्टी के 133 वें foundation day के मौके पर पार्टी मुख्यालय में अध्यक्ष के रूप में पहली बार ध्वजारोहण किया। -एजेंसी
The post कांग्रेस के 133 वें foundation day के मौके पर बोले राहुल- अम्बेडकर का संविधान खतरे में है appeared first on Legend News: Hindi News, News in Hindi , Hindi News Website,हिन्दी समाचार , Politics News - Bollywood News, Cover Story hindi headlines,entertainment news.

No comments:
Post a Comment