
दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने 2जी स्पेक्ट्रम घोटाले में मुख्य आरोपी पूर्व टेलीकॉम मिनिस्टर ए. राजा और डीएमके प्रमुख एम. करुणानिधि की बेटी कनिमोझी समेत सभी 34 लोगों को बरी कर दिया। इस घोटाले के खुलासे के बाद देश की राजनीति में भूचाल आ गया। राजा, कनिमोझी को जेल जाना पड़ा। बीजेपी ने 2014 के लोकसभा चुनाव में इसे बड़ा मुद्दा बनाया। नतीजतन, यूपीए-2 की सरकार चली गई। कांग्रेस को महज 44 सीटें मिलीं। वहीं, तमिलनाडु की राजनीति में भी डीएमके को काफी नुकसान हुआ।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें आगे पढ़ें
No comments:
Post a Comment