
भारत ने पाकिस्तान से अपने 3 अफसरों को वापस बुला लिया है। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI ने इन जूनियर लेवल के अफसरों को हनीट्रैप में फंसाने की कोशिश की थी। फिलहाल, इन तीनों अफसरों से उनके सीनियर्स और बाकी जांच एजेंसियां पूछताछ कर रही हैं। ये तीनों अफसर इस्लामाबाद के इंडियन हाई कमीशन में पोस्टेड थे। सरकार की तरफ से इस बारे में अभी किसी प्रकार का बयान जारी नहीं किया गया है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें आगे पढ़ें
No comments:
Post a Comment