जर्मनी की चांसलर Angela Merkel को मिलेगा लैंगिक समानता पुरस्कार | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Saturday 16 December 2017

जर्मनी की चांसलर Angela Merkel को मिलेगा लैंगिक समानता पुरस्कार

इंगलैंड। फिनलैंड ने जर्मनी की चांसलर Angela Merkel को अपने प्रथम अंतर्राष्ट्रीय लैंगिक समानता पुरस्कार से सम्मानित करने का निर्णय लिया है।

फिनलैंड के प्रधानमंत्री जूहा सिपिला ने पुरस्कार की घोषणा करते हुए सुश्री मर्केल का मानवाधिकारों की रक्षक के रूप में वर्णन किया।
श्री सिपिला ने विश्वस्तर पर महिलाओं और लड़कियों के लिए सुश्री मर्केल की प्रतिबद्धताओं की सराहना की।

उन्होंने कहा कि इस पुरस्कार से वह दुनिया भर के देशों में लैंगिक समानता के संदेश को मजबूत करना चाहते हैं। मर्केल दुनिया की सबसे प्रभावशाली लोगों में से एक हैं और वह कई महिलाओं और लड़कियों के लिए एक उदाहरण हैं।

उन्होंने कहा कि फिनलैंड 1906 में महिलाओं को पूर्ण राजनीतिक अधिकार देने वाला दुनिया का पहला राष्ट्र था। मर्केल ने कहा कि इस तरह के सम्मान से खुद को गौरवांवित महसूस कर रही हूं और आगे भी लिंग समानता के लिए काम करती रहूंगी।

उन्होंने कहा, “फिनलैंड के लिए समानता मूल सिद्धांत है।” उन्होंने कहा कि फिनलैंड 1906 में महिलाओं को पूर्ण राजनीतिक अधिकार देने वाला दुनिया का पहला राष्ट्र था।

उन्होंने कहा, “इस पुरस्कार से हम दुनिया भर के देशों में लैंगिक समानता के संदेश को मजबूत करना चाहते हैं। मर्केल दुनिया की सबसे प्रभावशाली लोगों में से एक हैं और वह कई महिलाओं और लड़कियों के लिए एक उदाहरण हैं।”

Angela Merkel को पुरस्कार राशि के तौर पर 1,50,000 यूरो दिए जाएंगे।

– एजेंसी

The post जर्मनी की चांसलर Angela Merkel को मिलेगा लैंगिक समानता पुरस्कार appeared first on Legend News: Hindi News, News in Hindi , Hindi News Website,हिन्‍दी समाचार , Politics News - Bollywood News, Cover Story hindi headlines,entertainment news.

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad