
राजधानी में लगातार बिगड़ते पॉल्यूशन के हालात को देखते हुए जनवरी से ऑड-ईवन फॉर्मूला लागू हो सकता है। यह बात सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (सीपीसीबी) के ऑफिस में टास्क फोर्स की बैठक के दौरान सामने आई। सीपीसीबी ने दिल्ली सरकार से ऑड-ईवन के लिए तैयार रहने को कहा है। अगले महीने 19 से 30 जनवरी तक दिल्ली में पॉल्यूशन को लेकर एशियन समिट होने वाली है। बता दें कि बुधवार को दिल्ली सरकार ने आनंद विहार इलाके में पब्लिक के बीच एंटी स्मॉग गन का ट्रायल किया था। चीन में पिछले महीने इस मशीन से 20% तक पॉल्यूशन कम किया जा चुका है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें आगे पढ़ें
No comments:
Post a Comment