
राष्ट्र के सर्वाधिक समृद्ध राज्य के नागरिकों का विश्वास क्या ऐसे पाया जाता है? गुजरात चुनाव में हीनता का प्रदर्शन हो रहा है। सभी दल और अधिकतर नेता कर रहे हैं। राहुल गांधी का नाम "गैर हिन्दू' रजिस्टर में पाया गया। कोहराम मच गया। मचा दिया गया। उनसे उनका धर्म पूछा गया/जा रहा है। शर्मनाक है। गुजरात के जागरूक, उद्यमी, मेधावी और गहरी सूझबूझ वाले छह करोड़ नागरिकों का अपमान है ऐसे प्रश्न पूछे जाना। भाजपा कर रही है यह अपमान। आप 22 वर्षों से सत्ता में हैं। गुजरातियों का भरपूर स्नेह पा रहे हैं। विकास का मॉडल बनकर समूचे राष्ट्र में बढ़ते जा रहे हैं। अचानक "धर्म' कहां से आ गया? इतने विशाल जनाधार से तो विनम्रता आनी चाहिए- यह उद्दंडता कैसी?
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें आगे पढ़ें
No comments:
Post a Comment