
गुजरात और हिमाचल चुनाव के नतीजे आने के साथ ही ईवीएम टेंपरिंग का मुद्दा जोर पकड़ने लगा है। हालांकि, इलेक्शन कमीशन के तीन एक्स-चीफ इलेक्शन कमिश्नर्स (सीईसी) ने ईवीएम से छेड़छाड़ को नामुमकिन बताया। पूर्व सीईसी एन गोपालास्वामी, एच. एस ब्रम्हा और नवीन चावला तीनों ने ही कहा कि ईवीएम के साथ किसी भी तरह की टेंपरिंग नहीं की जा सकती। बता दें कि, नतीजे आने से पहले गुजरात के पाटीदार नेता हार्दिक पटेल, कांग्रेस के संजय निरुपम और कई बड़े नेता ईवीएम छेड़छाड़ का मुद्दा उठा चुके हैं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें आगे पढ़ें
No comments:
Post a Comment