29 जनवरी राशिफल, जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिन | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Sunday, 28 January 2018

29 जनवरी राशिफल, जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिन


मेष राशि— पारिवारिक स्तर के लिए यह समय काफी शुभ दिख रहा है। इस दौरान आप बच्चों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। इस अवधि में आपके भाई-बहन उन्नति करेंगे। वैवाहिक जीवन अच्छा रहने की संभावना है। प्रेम के मामले में आपको अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। प्रेमी के साथ किसी रोचक स्थल की सैर पर आप निकल सकते हैं।

वृषभ राशि— पारिवारिक स्तर पर यह अवधि आपके लिए अनुकूल रहेगी। घरेलू लोगों में आपसी प्रेम बना रहेगा। आप अपनी सुख-सुविधाओं हेतु कोई महँगा उपकरण भी ख़रीद सकते हैं। प्रेम जीवन के लिए यह अवधि ज्यादा अनुकूल नहीं लग रही है। आपके रिश्तों में तालमेल का अभाव रह सकता है।

मिथुन राशि— घरेलू जीवन के लिए यह अवधि सोच-समझकर आगे बढ़ने वाली रहेगी। मित्रों के साथ आप किसी धार्मिक यात्रा पर निकल सकते हैं। कला, मैनेजमेंट व टेक्निकल विषयों से जुड़ी शिक्षा ले रहे विद्यार्थियों को अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है।

कर्क राशि— स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय आपके लिए मिला जुला हो सकता है। काम की व्यस्तता अधिक होने से आपकी सेहत प्रभावित हो सकती है। हालाँकि कोई गंभीर बीमारी होने के योग नहीं हैं। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा है। बाधाएं दूर हो सकती हैं। नतीजों की चिंता किए बिना मेहनत करेंगे तो कामयाबी अवश्य मिलेगी।

सिंह राशि— पारिवारिक जीवन के लिए यह समय थोड़ा कष्टदायी हो सकता है। घरेलू लोगों में तालमेल की कमी आपको दृष्टिगोचर हो सकती है। पिता का भरपूर सहयोग व समर्थन आपको मिलने की उम्मीद रहेगी। दाम्पत्य जीवन के लिए यह समय काफी उत्तम हो सकता है। आपसी संबंधों में प्रेम व सदभावना की पराकाष्ठा आपको देखने को मिल सकती है।

कन्या राशि— आप भावुक रहेंगे। थोड़ी उदारता भी रहेगी। अपनी पुरानी गलतियों या गलत कामों को लेकर कोई अनजाना डर बना रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका से संबंधों में मजबूती आएगी। कुछ लोगों के एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर भी शुरू हो सकते हैं।

तुला राशि— डेली रूटीन में अच्छा खासा बदलाव होने के योग बन रहे हैं। ईमानदारी से काम करते रहें। धैर्य और शांति रखते हैं तो सब सामान्य हो जाएगा। अगर आप अपने प्रेमी के साथ विवाह करने का मन बना रहे हैं तो यह समय आपके लिए शुभ रहेगा।

वृश्चिक राशि— घरेलू जीवन के लिए यह समय मिलाजुला रहने की उम्मीद है। आपके मन में भौतिक सुखों की लालसा कम हो सकती है। परिवार में ख़ुशियाँ व एकजुटता बरक़रार रहने की संभावना है। दाम्पत्य जीवन के लिए यह समय थोड़ा समस्या कारक हो सकता है। इसलिए बेहतर होगा कि आप अपने जीवनसाथी के साथ बेहद संयम से पेश आएं।

धनु राशि— मौका मिले, तो थोड़ा समय अकेले रहने की कोशिश करें। घर के सामानों की खरीददारी भी हो सकती है। नए कामकाज की योजना भी बना सकते हैं। शादीशुदा लोगों के लिए दिन सामान्य हो सकता ह पर गुस्सा करने से भी बचें।

मकर राशि— अपनी इच्छाएं पूरी करने की कोशिश कर सकते हैं। आमतौर पर किसी बात का बुरा नहीं मानेंगे और दूसरों को भावनात्मक ढंग से समझने की कोशिश भी करेंगे। अविवाहित लोगों को प्रेम संबंध टूटने का डर बना रह सकता है। शादीशुदा लोगों के लिए दिन अच्छा है।

कुंभ राशि— मित्रों से आपके सम्बन्ध काफी अच्छे रह सकते हैं। आपकी मित्रों व पारिवारिक सदस्यों के साथ मौज-मस्ती में लिप्त रहने की भी सम्भावनाएं हैं। प्रेमी के साथ आपकी दैनिक मुलाकातें बढ़ेंगी। आपके बीच उपहारों का लेन-देन संभव रहेगा।

मीन राशि— परिवार में सामंजस्य बनाने की कोशिश में अपेक्षा से कम सफलता मिल पाएंगी। मातृत्व सुख मिलेगा। जरूरी और खास मामलों में संतान से मदद मिलेगी। जीवनसाथी की मदद से धन लाभ होगा। पार्टनर के साथ यात्रा करने के योग बन रहे हैं। हार्ट पेशेंट सावधान रहें। परहेज में लापरवाही से बचें।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad