
भारत में अखबारों की रीडर की तादाद लगातार बढ़ रही है। इंडियन रीडरशिप सर्वे- 2017 के मुताबिक तीन सालों में देशभर के अखबारों ने मिलकर 11 करोड़ नए रीडर जोड़े हैं। यानी रीडरशिप में कुल 39% बढ़ोतरी दर्ज की गई है। भारत में अब 12 साल से ज्यादा उम्र के 41 करोड़ लोग अखबार पढ़ते हैं। इनमें दैनिक भास्कर ग्रुप के कुल 5 करोड़ 88 लाख रीडर शामिल हैं। दैनिक भास्कर ग्रुप अब अर्बन इंडिया का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज पेपर ग्रुप है। दूसरे पायदान पर टाइम्स आॅफ इंडिया समूह और तीसरे स्थान पर दैनिक जागरण ग्रुप है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें आगे पढ़ें
No comments:
Post a Comment