पूर्व विधायक बिंदु लाल का निधन | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Friday, 12 January 2018

पूर्व विधायक बिंदु लाल का निधन

लखनऊ। बलरामपुर जनपद के गैसडी विधानसभा क्षेत्र से तीन बार भाजपा विधायक रहे बिन्दुलाल का शुक्रवार को राजधानी लखनऊ के लारी हॉस्पिटल में निधन हो गया।


1935 में पाकिस्तान में जन्में बिंदु लाल नाना जी देशमुख और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के बेहद करीबी थे। वह राम जन्मभूमि आंदोलन में करीब डेढ़ माह जेल में रहे थे। सूत्रों के मुताबिक 83 वर्षीय पूर्व बिन्दुलाल का आज सुबह हृदय गति रुकने से उनका निधन हुआ।
बिन्दुलाल गैसडी सीट से 1977, 1991 और 1997 में विधानसभा चुनाव जीते थे। देश में इमरजेंसी के दौरान 1975 से 1977 तक लोकतंत्र बचाओ आंदोलन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। राम जन्मभूमि आंदोलन में वह एक माह 16 दिन तक बरेली की सेंट्रल जेल में रहे थे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad