
पहली बार बेटी का कॉमनवेल्थ मुकाबला देखने गोल्ड कोस्ट पहुंचे कोच महावीर फोगाट को स्टेडियम में एंट्री का टिकट ही नहीं मिला। कॉमनवेल्थ गेम्स में 53 किग्रा वर्ग में सिल्वर जीतने वाली बबीता पिता के लिए एक दिन पहले से टिकट मांग रही थीं। लेकिन भारतीय दल से उन्हें कोई मदद नहीं मिली। नतीजा यह रहा कि महावीर फोगाट दिनभर टिकट के इंतजार में स्टेडियम के बाहर खड़े रहे। बबीता ने ऑस्ट्रेलियाई एथलीटों से मदद मांगी और उनके पिता को मुकाबले के बाद एंट्री मिल पाई।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें आगे पढ़ें
No comments:
Post a Comment