
हैदराबाद. आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का मुकाबला थोड़ी देर में शुरू होगा। इस सीजन में ये दोनों टीमें पहली बार भिड़ रही हैं। अब तक 9 में 7 मैच जीतकर सनराइजर्स अंक तालिक में शीर्ष पर है। अगर बेंगलुरु के खिलाफ उसे मैच में जीत मिलती है, तो वो प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर लेगी। आरसीबी 9 मैच में सिर्फ 3 में ही जीती है और अंक तालिका में टीम 6 अंकों के साथ छठे स्थान पर है। प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए उसे आज का मैच जीतना जरूरी है। बता दें कि इस सीजन में दोनों टीमों के खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैट्समैन विराट कोहली हैं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें आगे पढ़ें
No comments:
Post a Comment