
गोण्डा। मौसम विभाग द्वारा आगामी 5 व 6 मई को विभिन्न क्षेत्रों में ओलावृष्टि, आंधी, तूफान एवं आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है।
आयुक्त देवीपाटन मण्डल सुधेश ओझा ने मण्डल के सभी जिलाधिकारियों को अलर्ट जारी करते हुए निर्देश दिए हैं कि मौसम विभाग द्वारा देवीपाटन मण्डल क्षेत्र में ज्यादा प्रभावी रहने की चेतावनी जारी की गई है इसलिए सभी जिलाधिकारी अपने-अपने जिलों में चक्रवातीय तूफान, आंधी, ओलावृष्टि आदि से हाने वाली जनहानि, पशुहानि एंव अन्य प्रकार की हानियों से बचाव के लिए सभी आवश्यक प्रबन्ध किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जन सामान्य को इस सम्भावित दैवीय आपदा से बचने व निपटने के लिए तैयार रहने के बारे में भी बताने के लिए निर्देश दिए हैं। इसके अलावा आपदा से पीड़ित होने वालां को तत्काल राहत दिलाए जाने के लिए त्वरित कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए हैं।

No comments:
Post a Comment