8 मई राशिफल, जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिन… | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Monday, 7 May 2018

8 मई राशिफल, जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिन…

मेष राशि- जितना आपने सोचा है, आपके दोस्त उससे ज़्यादा मददगार साबित होंगे। कोई दोस्त आपकी सहनशक्ति और समझ की परीक्षा ले सकता है। कुछ ख़रीदने से पहले उन चीज़ों का इस्तेमाल करें, जो पहले से आपके पास हैं। अपना क़ीमती समय सिर्फ़ योजना बनाने में बर्बाद न करें, बल्कि उसकी ओर क़दम बढ़ाएँ और उसपर अमल करना शुरू करें।

वृष राशि- जेवर और एंटीक में निवेश फ़ायदेमंद रहेगा और समृद्धि लेकर आएगा। आस-पास के लोगों का सहयोग आपको सुखद अनुभूति देगा। एक पारिवारिक आयोजन में आप सभी के ध्यान का केन्द्र होंगे। नौकरों और सहकर्मियों से परेशानी होने की संभावना को ख़ारिज नहीं किया जा सकता है।

मिथुन राशि- आपका व्यवसाय और मोल-भाव करने की क्षमता फ़ायदेमंद साबित होगी। धन आपकी मुट्ठियों से आसानी से सरक जाएगा, लेकिन आपके अच्छे सितारे तंगी नहीं आने देंगे। घर में साफ़-सफ़ाई की ज़रूरत तुरंत है। बहुत ज़्यादा खाने से बचें और अपने वज़न पर नज़र रखें। प्रेम भगवान की पूजा की ही तरह पवित्र है। यह आपको सच्चे अर्थों में धर्म व आध्यात्मिकता की ओर भी ले जा सकता है।

कर्क राशि- आज आपको भूमि, रिअल-एस्टेट या सांस्कृतिक परियोजनाओं पर ध्यान केन्द्रित करने की ज़रूरत है। पारिवारिक तनावों को अपना ध्यान भंग न करने दें। आप रोमांटिक ख़यालों और सपनों की दुनिया में खोए रहेंगे। भरपूर रचनात्मकता और उत्साह आपको एक और फ़ायदेमंद दिन की ओर ले जाएंगे।

सिंह राशि- अगर आप आय में वृद्धि के स्रोत खोज रहे हैं, तो सुरक्षित आर्थिक परियोजनाओं में निवेश करें। असुविधा आपकी मानसिक शान्ति को ख़राब कर सकती है। अपने जीवनसाथी के मामलों में ज़रूरत से ज़्यादा दखल देना उसकी झुंझलाहट का कारण बन सकता है। रोमांटिक ज़िन्दगी में बदलाव मुमकिन है। महत्वपूर्ण व्यापारिक सौदे करते समय दूसरों के दबाव में न आएँ।

कन्या राशि- दोस्त और घर वाले आपको प्यार और सहयोग देंगे। सोचने से पहले दो बार सोचें। सट्टेबाज़ी से फ़ायदा हो सकता है। ख़ुद को किसी भी ग़लत और ग़ैर-ज़रूरी चीज़ से दूर रखें, क्योंकि आप उसकी वजह से मुश्किल में फँस सकते हैं। आप सारी पुरानी दुविधाएँ ख़त्म करने में भी सफल रहेंगे।

तुला राशि- निवेश करते समय जल्दबाज़ी में निर्णय न लें। घरेलू मामलों और काफ़ी समय से लंबित घर के काम-काज के हिसाब से अच्छा दिन है। आप खाली समय का आनंद ले सकेंगे। नए क़रार फ़ायदेमंद दिख सकते हैं, लेकिन वे उम्मीद के मुताबिक़ लाभ नहीं पहुँचाएंगे। दिक़्क़तों का तेज़ी से मुक़ाबला करने की आपकी क्षमता आपको ख़ास पहचान दिलाएगी।

वृश्चिक राशि- अपने निवेश और भविष्य की योजनाओं को गुप्त रखें। ऐसा दिन है जब काम का दबाव कम रहेगा और आप परिवार के साथ समय बिताने का मज़ा ले पाएंगे। अगर आप कामकाज के लिए ज़रूरत से ज़्यादा दबाव बनाएंगे तो लोग भड़क सकते हैं कोई भी फ़ैसला लेने से पहले दूसरों की ज़रूरतों को समझने की कोशिश करें।

धनु राशि- दीर्घावधि निवेश से बचिए और अपने दोस्तों के साथ बाहर जाकर कुछ ख़ुशी के पल बिताएँ। आपका रूख़ा बर्ताव आपके जीवनसाथी का मूड ख़राब कर सकता है। जीवनसाथी और बच्चों से अतिरिक्त स्नेह और सहयोग मिलेगा। अपने प्रिय को समझने की कोशिश करें, नहीं तो मुश्किल में फँस सकते हैं। आपका जीवनसाथी आज ऊर्जा और प्रेम से भरपूर है।

मकर राशि- घरेलू ज़िंदगी सुकूनभरी और ख़ुशनुमा रहेगी। अचानक यात्रा करना थकावट भरा साबित होगा। निवेश योजना के बारे में गहराई से जानने की कोशिश करें, कोई भी क़दम उठाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह ज़रूर ले लें। आप जो भी करेंगे, बिल्कुल बेहतर ढंग से करेंगे। आप जिस प्रतियोगिता में भी क़दम रखेंगे, आपका प्रतिस्पर्धी स्वभाव आपको जीत दिलाने में सहयोग देगा।

कुम्भ राशि- आज आप अच्छा पैसा कमाएंगे- लेकिन ख़र्च में इज़ाफ़ा आपके लिए बचत को और ज़्यादा मुश्किल बना देगा। परिवार के सदस्यों का आपके जीवन में विशेष महत्व होगा। ख़ुद को परिष्कृत करने की कोशिश कई तरीक़ों से अपना असर दिखाएगी- आप ख़ुद को बेहतर और आत्मविश्वास से भरा हुआ महसूस करेंगे।

मीन राशि- घर में शांति और सुकून का माहौल बनाए रखने के लिए तालमेल से काम करें। आज रोमांस आपके दिलो-दिमाग़ पर छाया रहेगा। आज के दिन आप ऊर्जा से लबरेज़ रहेंगे और मुमकिन है कि अचानक अनदेखा मुनाफ़ा भी मिले। दूसरों को ऐसा काम करने के लिए बाध्य न करें, जो आप स्वयं न करना चाहें। दीर्घावधि में कामकाज के सिलसिले में की गयी यात्रा फ़ायदेमंद साबित होगी।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad