
केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) में मोहम्मद अली जिन्ना की तस्वीर का समर्थन करने वालों को जमकर खरीखोटी सुनाईं। रविवार को उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के जनक जिन्ना के समर्थन में उतरे मुसलमान देश के पूर्वजों का अपमान कर रहे हैं। जिन्होंने जिन्ना की टू नेशन थ्योरी को नकार दिया था। जिन्ना के समर्थक मुसलमान आज सिर्फ पूर्वजों की वजह से भारतीय नागरिक हैं। बता दें कि कई दिनों से जिन्ना की तस्वीर के विवाद में एएमयू और दिल्ली में प्रदर्शन हो रहे हैं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें आगे पढ़ें
No comments:
Post a Comment