योगी देश के सबसे गैर जिम्मेदार मुख्यमंत्रियों में से एक: राज बब्बर | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Friday, 4 May 2018

योगी देश के सबसे गैर जिम्मेदार मुख्यमंत्रियों में से एक: राज बब्बर

लखनऊ। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जहां भयंकर तूफान से भारी तबाही और जन-माल हानि हुई है। वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री अन्तर्राज्यीय दौरे पर चुनाव प्रचार में व्यस्त एवं मस्त हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री अंशकालिक नियुक्ति पर हैं। साथ ही देश के सबसे गैर जिम्मेदार मुख्यमंत्रियों में एक हैं।
शुक्रवर को आईपीएन को भेजे अपने जारी बयान में राजबब्बर ने कहा कि सरकार का मुख्य कर्तव्य आपदा में लोगों की मदद करना होता है जबकि यहां मुख्यमंत्री योगी मद्द की जगह दूसरे प्रदेश में पार्टी के प्रचार में व्यस्त हैं।
उन्होंने कहा कि कर्नाटक की जनता कैसे विश्वास करेगी कि योगी जी के कहने से कर्नाटक में सुशासन मिलेगा? कर्नाटक की जनता मुख्यमंत्री योगी से सवाल कर रही है कि उसी उप्र मॉडल की बात करने आप कर्नाटक आये हैं जहां नाबालिग बच्चियों के साथ बलात्कार नहीं सामूहिक बलात्कार होता है। जहां का किसान आत्महत्या के लिए जाना जाता है। जहां सुबह व्यक्ति घर से निकलता है तो शाम तक घर आयेगा, निश्चित नहीं होता। जहां रोजगार के नाम पर फिरौती और अपराध का धन्धा चलता है।
राज बब्बर ने प्रदेश सरकार से मांग करते हुए कहा कि आंधी तूफान के चलते मौत का शिकार हुए मृतकों के परिवारों को पचास-पचास लाख का मुआवजा एवं तूफान से पीड़ित परिवारों को कम से कम तीस लाख का मुआवजा दिया जाय। जिससे वह दुबारा से अपना जीवन यापन शुरू कर सकें

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad