आॅस्ट्रेलिया ने चुना अपना नया वनडे कप्तान… | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Tuesday, 8 May 2018

आॅस्ट्रेलिया ने चुना अपना नया वनडे कप्तान…

मेलबोर्न। टेस्ट कप्तान टिम पेन को अगले महीने इंग्लैंड दौरे में पांच मैचों की सीरीज के लिए आस्ट्रेलिया की एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट टीम की भी कमान सौंपी गई है। कप्तान स्टीवन स्मिथ पर एक वर्ष के निलंबन के बाद से अभी तक क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) ने 2019 विश्वकप में टीम के लिए नए कप्तान की घोषणा नहीं की है।

सीए ने मंगलवार को बताया कि टेस्ट कप्तान पेन ही अगले महीने इंग्लैंड दौरे में आस्ट्रेलिया की वनडे टीम की भी कप्तानी करेंगे। पेन को पांच वनडे मैचों की सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम का कप्तान चुना गया है। दक्षिण अफ्रीका में हुए बॉल टेंपरिंग प्रकरण के बाद यह आस्ट्रेलिया की पहली सीरीज है। कप्तान स्मिथ के साथ उपकप्तान डेविड वार्नर और बल्लेबाज कैमरन बेनक्राफ्ट के निलंबन के बाद चयनकर्ताओं ने आरोन फिंच को वनडे टीम का नया उपकप्तान आै चुना है। वह बिग बैश में विक्टोरिया टी 20 टीम के कप्तान हैं।

आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच पांच वनडे और एक टी मैचों की सीरीज 13 से 27 जून तक खेली जानी है जिसे अगले वर्ष इंग्लैंड में होने वाले विश्वकप से पहले अभ्यास टूर्नामेंट की तरह देखा जा रहा है। इसके बाद आस्ट्रेलियाई टीम टी 20 त्रिकोणीय सीरीज के लिए जिम्बाब्वे रवाना होगी जहां एक जुलाई से वह पाकिस्तान और मेजबान टीम के साथ सीरीका खेलेगी।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad