
रेलवे महिलाओं के लिए आरक्षित डिब्बों को पिंक कलर से पेंट करेगा ताकि यात्री आसानी से इनकी पहचान सकें। साथ ही सुरक्षा के लिहाज से अब महिलाओं के लिए कोच ट्रेन के बीच में लगाए जाएंगे। अभी यह ट्रेन की शुरुआत या अंत में जुड़े होते हैं। रेलवे महिलाओं के लिए स्टेशन और ट्रेनों में अलग से टॉयलट व चेंजिंग रूम भी बनाएगा। शुक्रवार को रेलवे बोर्ड के चेयरमैन की अध्यक्षता में महिला यात्रियों की सुरक्षा को लेकर हुई बैठक में कई अहम फैसले लिए गए।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें आगे पढ़ें
No comments:
Post a Comment