
सांसद आर्दश गांवों में शतप्रतिषत शौचालयों का निर्माण कराया जायेः- अंशुल वर्मा
हरदोई, 07 मई ग्राम्य विकास अभिकरण के अन्तर्गत जिला विकास समन्वयक एवं अनुश्रवण समिति:दिषाः की बैठक विकास भवन के स्वर्ण जयंती सभागार में सांसद अंशुल वर्मा की अध्यक्षता में आहूत की गयी। बैठक में सांसद ने कहा कि स्वच्छ भारत मिषन के तहत सांसद आर्दष गांवों में षतप्रतिषत षौचालयों का निर्माण कराया जाये और बरसात एवं गांवों में बीमारी को देखते हुए सभी गावांे में सफाई अभियान चलाकर सफाई कराये और कीटनाषक दवाओं का छिड़काव भी करायें।सांसद ने बैठक में उपस्थित नगर पालिका अध्यक्ष सुख सागर मिश्र से कहा कि शहर के सभी चैराहो पर सीसी कैमरे लगवाने के लिए वह सांसद निधि से धन देगें। उन्होने कहा कि इसके साथ ही मेन चैराहों पर यातायात लाइट लगवाने के साथ षहर में वाटर एटीएम लगवाने की व्यवस्था करें ताकि लोगों को गर्मी में ठंढ़ा पानी पीने को मिले सके। बैठक में श्री मिश्र ने बताया कि षहर में सात सामुदायिक षौचालय संचालित है तथा पंाच सामुदायिक षौचालयों का निर्माण षीघ्र कराया जायेगा।सण्डीला एवं कछौना सहित अन्य कस्तूरबा विद्यालयों में विद्युतीकरण तथा खिड़किया टूटी व जाली आदि न होने पर सांसद अन्जूबाला ने उपस्थित एबीएसए को निर्देष दिये कस्तूरबा विद्यालयों की बालिकाओं को किसी प्रकार की परेषानी न होने दी जाये और तत्काल खिड़कियों में जाली लगवायी जायें। उन्होने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देष दिये कि कस्तूरबा विद्यालयों की बिजली किसी भी हालत में काटी न जाये। तेजीपुर एवं चमरौधा में विद्युतीकरण की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सांसद अन्जूबाला ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देष दिये कि सांसद आर्दष गांवों में प्राथमिकता पर विद्युतीकरण करायें। उन्होने कहा कि विद्युत से जली फसलों एवं मृतक हुए लोगों को मुआवजा षीघ्र दिलायें। नगर की मुख्य सड़को के सौर्दयीकरण के सम्बन्ध में श्री अंषुल वर्मा ने डीएफओ को निर्देष दिये कि सड़कों कि दोनो ओर अच्छे फूलदार वृक्ष लगवाये। इस पर डीएफओ ने बताया कि सड़को के दोनो ओर 10हजार पौधे लगायें जायेगें और उन्हें ट्री गार्ड से सेफ किया जायेगा। सांसद ने डीएफओ से कहा कि जनपद में चल रही अवैध आरा मषीनों एवं अवैध लकड़ी कटान पर तत्काल कार्यवाही करें। मार्डन स्कूलों के सम्बन्ध में प्रधानाचार्य जीआईसी ने बताया कि जनपद में तीन माडल स्कूल है और सभी में कक्षा 6,9 एवं 11 के बच्चों का नामांकन किया जा रहा है। गल्ला मंडी में वृक्षा रोपण के सम्बन्ध में मण्डी सचिव नीलिमा गौतम ने बताया कि मंडी में 600 वृक्ष लगाये जायेगें तथा 10-10 सीट के दो षौचालयों का निर्माण भी कराया जा रहा है।गांवा में खराब नलकूपों के सम्बन्ध में अध्यक्ष ने अधिषासी अभियन्ता को निर्देष दिये कि खराब नलकूपों को जल्द ठीक कराया जाये और जिन नल कूपों पर नलकूप चालक नहीं रहते है और गांव वालों से धनराषि की वसूली करते है ऐसे नलकूप चालकों पर सख्त कार्यवाही की जाये। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में सांसद ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देष दिये कि झोलाछाप डाक्टरों के विरूद्व अभियान चलाकर छापेमारी की जाये और कड़ी से कड़ी कार्यवाही करायें। उन्होने कहा कि अस्पतालों में चिकित्सकों एवं दवाओं की उपलब्धता बनायें रखी जायें। बैठक में सांसद अन्जू बाला ने अधिकारियों को निर्देष दिये कि भारत सरकार एवं प्रदेष सरकार की सभी योजनाओं का षितप्रतिषत लाभ ग्रामीणों को दिया जाये तथा सरकार की योजनाओं की जानकारी भी दी जाये।बैठक में ग्रामीण स्वच्छ मिषन, प्रधानमंत्री संड़क योजना, प्रधानमंत्री आवास, प्रधानमंत्री बीमा, प्रधानमंत्री कौषल विकास मिषन, उज्ज्वला, सौभाग्य, प्रधानमंत्री सिंचाई, सर्व षिक्षा अभियान,ष्यिामा प्रसाद मुर्खजी अर्बन मिषन, ग्रामीण पाइप पेयजल परियोजना, मनरेगा योजना सहित सभी निर्माण एवं विकास कार्यो की समीक्षा सांसद एवं प्रतिनिधियों द्वारा की गयी। बैठक में अध्यक्ष ने समस्त विभागीय अधिकारियों को निर्देष दिये कि षिासन की योजनाओं का क्रियान्वयन समय सीमा में करें तथा कराये गये कार्यो के बारे में जनप्रतिनिधियों को समय से अवगत करायें। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी जीमल अहमद, नगर मजिस्टेªट वन्दिता श्रीवास्तव, जिला विकास अधिकारी राजित राम मिश्र,डीएफओ राकेष चन्द्रा,उपायुक्त उद्योग केन्द्र लाल जीत सिंह,जिला पंचायत राज अधिकारी अनिल कुमार सिंह, पीडी, डीसी एनआरएलएम सुरेन्द्र कुमार गुप्त, डीसी मनरेगा राजनाथ प्रसाद भगत, अधिषासी अभियंन्ता विद्युत, जल निगम, सिंचाई सहित अन्य सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहें।

No comments:
Post a Comment