बेटी की शादी के लिए पापा अनिल कपूर का हुआ मेकओवर, दिया ये लुक… | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Saturday, 5 May 2018

बेटी की शादी के लिए पापा अनिल कपूर का हुआ मेकओवर, दिया ये लुक…


मुंबई। दिल्ली के बिजनेसमैन आनंद आहूजा से शादी कर रही हैं। सोनम की शादी के लिए पापा अनिल तैयारियों में जुटे हैं। बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर 8 मई को शादी के बंधन में बंधेंगी।

इसी बीच एक तैयारी मैडम तुसाद म्यूजियम, दिल्ली ने भी की है। म्यूजियम में रखे अनिल कपूर के वैक्स स्टैच्यू का मेकओवर किया गया है। म्यूजियम की तरफ से ये तोहफा सोनम की शादी के लिए दिया गया है। ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रहे अनिल कपूर…
अनिल कपूर के घर सोनम कपूर की शादी की तैयारियां जोरों पर चल रही है। बॉलीवुड सेलेब्स संगीत सेरेमनी में परफॉर्म करने की रिहर्सल करने सोनम के घर पहुंच रहे हैं। सोनम की शादी तीन जगह पर होगी। 7 मई को सोनम और आनंद की मेहंदी सेरेमनी होगी। सेरेमनी शाम 4 बजे से बीकेसी स्थित सनटेकम सिग्नेचर आइलैंड में होगी। वेडिंग सेरेमनी 8 मई को सुबह 11 बजे दोपहर 12.30 बजे के बीच रॉकडेल 256, बैंडस्टैंड बांद्रा में होगी।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad