मिर्जापुर(शाहजहांपुर)।कटरी इलाके के प्राथमिक स्कूल पैलानी उत्तर मे बड़ा हादसा बच गया। बच्चों की छुट्टी के बाद स्कूल भवन के बरामदे का बीम और पिलर भर भराकर गिर गया। स्कूल के सहायक अध्यापक जेईम खां का कहना है कि स्कूल भवन बहुत पुराना है। बर्षों से इसकी मरम्मत भी नहीं हुई है। स्कूल मे १२० बच्चे पंजीकृत हैं। इस समय कम छात्र आ रहे हैं। बृहस्पतिवार को स्कूल की छुट्टी के बाद स्कूल भवन के बरामदे का बीम और पिलर गिर गया था। अचानक भवन गिरने से बाकई बड़ा हादसा बच गया है। यदि यही घटना स्कूल समय मे होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। इस सम्बंध मे खंड शिक्षा अधिकारी इंद्रप्रताप सिंह का कहना है कि पैलानी उत्तर स्कूल का बरामदा रात मे गिरा था। सूचना मिलने पर स्कूल बंद करवाकर बच्चों को पड़ोस के प्राथमिक स्कूल कटैला नगला मे शिफट करवा दिया गया है।
Post Top Ad
Friday, 4 May 2018
प्राथमिक स्कूल के भवन का बरामदा गिरा,बड़ा हादसा बचा
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment