
मुंबई। मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक बेटी के जन्म से पूरी धवन फैमिली बेहद खुश है और जल्द बच्चे को घर लाया जाएगा। वरुण धवन की भाभी जाह्नवी देसाई धवन मां बन गई हैं। उनके भाई रोहित धवन और भाभी जाह्नवी लंबे टाइम से पहला बेबी एक्सपेक्ट कर रहे थे। दोनों 29 मई को एक बेटी के पेरेंट्स बन गए हैं। अप्रैल में हुआ था जाह्नवी का बेबी शावर…
वरुण की भाभी जाह्नवी का बेबी शॉवर अप्रैल में रखा गया था। जिसे अटेंड करने खासतौर पर सोनाक्षी सिन्हा पहुंची थीं।
सोनाक्षी ने सोशल मीडिया पर बेबी शॉवर की फोटो शेयर की थीं। जिसमें वे जाह्नवी और रोहित के साथ सेल्फी लेतीं नजर आई थीं।
वहीं वरुण ने भी फंक्शन की फोटो शेयर की थीं जिसमें उनकी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल और धवन फैमिली एकसाथ दिखी थी।
रोहित धवन और जाह्नवी ने 2012 में गोवा में शादी की थी। रोहित डायरेक्टर है और उन्होंने ‘देसी ब्वॉय’, ‘ढिशूम’ जैसी फिल्में डायरेक्ट की है।

No comments:
Post a Comment