फतेहपुर। अवैध रूप से संचालित गुटखा फैक्ट्री का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर गुटखा निर्माण मशीन के साथ ही भारी मात्रा में गुटखा बरामद किया है। थाना थरियाव क्षेत्र के बहरामपुर में मुखबिर की सूचना पर सर्विलांस सेट प्रभारी सुरेश सिंह, उप नि0 परवेज अहमद, का0 जावेद अहमद, राजेश िंसह, विपिन मिश्र, रवि शंकर, वरि0उप नि0 सत्यपाल सिंह, हरिश्चन्द्र, प्रभूनारायण की टीम ने गांव में छापा मारा। जहां पर राम शंकर गुप्ता पुत्र रामधनी निवासी बहरामपुर, चन्दन गुप्ता पुत्र रामशंकर तथा रामचन्द्र गुप्ता पुत्र कामता प्रसाद निवासी छिछनी, को मौके से गिरक्रतार कर अवैध रूप से संचालित गुटखा फैक्ट्री का खुलासा किया। साथ ही गुटखा निर्माण करने वाली मशीन एक इलेक्ट्रानिक तराजू, दो बोरियां में तैयार गुटखा जो कि गजब एवं जबर नाम से तैयार किया जा रहा था। आधा बोरी कच्चा माल तथा बडे पैमाने पर रैफर, पॉलीथीन बरामद की गयी। एक व्यक्ति मौके से फरार हो गया। पुलिस ने तीनो आरोपियों को गिरफ्तार कर मामला पंजीकृत करते हुए जेल भेज दिया।
Post Top Ad
Saturday, 2 June 2018
अवैध गुटखा फैक्ट्री का खुलासा, 03 गिरफ्तार
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment