-भाजप गांव गांव जाएगी तो हम घर-घर जाएंगे: कंसल
-ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को दिये गुरूमंत्र
मथुरा। 2019 के चुनाव की प्रष्ठभूमि में राजनीतिक दल खुल कर मोर्चा लेने लगे हैं। भारतीय जनता पार्टी के ग्राम चौपाल कार्यक्रम की काट के लिए कांग्रेस ने ब्लॉक स्तर पर संगठन को मजबूत कर हर घर तक पहुंच बनाने की रणनीति तैयार की है।
इसी रणनीति को अमली जामा पहनाने के लिए सोमवार को स्थानीय होटल में ब्लॉक पदाधिकारियों का मंडल स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष और मंडल प्रभरी प्रदीप कंसल ने सम्मेलन से इतर बताया कि हर ब्लाक के अंदर कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस, सेवादल के कार्यकर्ता जनता के सामने सरकार की जनविरोधी नीतियों को उजागर करेंगे। वह अगर वह गांव में जाएंगे तो हम गांव के घर और घेर में जाएंगे, एक एक आदमी से संपक करेंगे। महिला उत्पीड़न, किसान विरोधी नीतियों और बढ़ते अपराधों की कलई नजात के सामने खोलेंगे। कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है, जिस तरह से कश्मीर में पीडीपी, भाजपा और आसरएसएस की पाकिस्तान के साथ नूरा कुश्ती कर रहे हैं, जितने जवान शहीद हुए हैं एक-एक का हिसाब जनता 2019 के चुनाव में लेगी। उन्होंने कहाकि भाजपा दो विधायकों पर सरकार बना सकती है। कर्नाटक में गठबंधन के साथ जनादेश है। लोकतंत्र में जनादेश का सम्मान होना चाहिए। मंडल प्रभारी ने कहाकि हमारी पार्टी में किसी तरह की गुटबाजी नहीं है, हमारे विधायक कैसे चुनाव हारे वह अलग विषय, गुटबाजी का सवाल है तो हर व्यक्ति अपने अधिकारों के लिए लड़ता है यह लोकतंत्र की प्रक्रिया है। जनपद में गुटबाजी पर उन्होंने कहाकि वर्किंग प्रे्रसिडेंट और जिलाध्यक्ष अलग होता है। जिलाध्यक्ष ही असली नेतृत्व देता है। पदाधिकारी अच्छा काम करते हैं उनकी कमर थपथपा कर आगे बढ़ाया जाता है। जो काम करेगा वह पार्टी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाएंगे। 2019 में भाजपा का यूपी से सूपड़ा साफ हो जाएगा। सभी सीटें गठबंधन के खाते में आएंगी।
No comments:
Post a Comment