हरदोई में सीएम योगी: 279 ग्राम प्रधानों के साथ संवाद | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Saturday, 2 June 2018

हरदोई में सीएम योगी: 279 ग्राम प्रधानों के साथ संवाद

हरदोई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को अपने एक दिवसीय दौरे पर हरदोई में हैं। यहां उनके कई कार्यक्रम हैं। अधिकारियों ने सीएम की आगवानी में जहां रेड कारपेट बिछाई है, वहीं ट्वायलेट को भी भगवाटिक कर दिया। यहां सफेद टायल्स उखाड़ कर भगवा कलर के टायल्स लगाए गए हैं।

मुख्यमंत्री रसखान प्रेक्षागृह में 279 प्रधानों के साथ संवाद कर रहे हैं। वह अवध प्रांत के 110 सांसद, ज़िलाध्यक्षों, विधायकों के साथ पार्टी के नेताओं कार्यकर्ताओं से भी रूबरू हुए। सीएम जिले में करीब आठ घण्टे रहेंगे और विकास योजनाओं के साथ क्राइम को लेकर अधिकारियों से वार्ता भी करेंगे। शाम 5 बजे मीडिया से भी मुखातिब होंगे। सीएम के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यबस्था कड़ी की गई है। चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात की गई है। वहीं सीएम के कार्यक्रमों से मीडिया को भी दूर रखा गया है, सिर्फ प्रधानों के साथ संवाद के दौरान मीडिया कवरेज होगा।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad