
लखनऊ। भले ही अपने चुनावी भाषण में भाजपा नेताओं ने महिलाओं और बेटियां की सुरक्षा का वादा करके यूपी की सत्ता हथिया ली हो। लेकिन महिलाओं और बेटियों की आबरू पर लगातार वहशी दरिंदे हमला कर रहे हैं। इसे रोक पाने में योगी सरकार नाकाम साबित हो रही है। प्रदेश की ध्वस्त कानून व्यवस्था के चलते लड़कियों का घर से निकलना दूभर हो गया है। हालत यह हो गए हैं कि लड़कियों को घर से अगवा करके बलात्कार किया जा रहा है। इतना ही नहीं राह चलती लड़कियों से छेड़छाड़, हाइवे पर गैंगरेप की वारदातें आम हो गईं हैं। यह हम नहीं बल्कि पिछले कुछ दिनों में हुईं कई बड़ी घटनाएं इसका जीता जगता उदाहरण हैं। इतना ही नहीं प्रदेश में हत्या, लूट, डकैती की घटनाएं भी बढ़ रही हैं। इन्हें रोकने में भी हाईटेक पुलिस फेल साबित हो रही है।
रात में सोते समय उठाकर जंगल में ले जाकर किया रेप
ताजा मामला राजधानी लखनऊ के इंदिरानगर थाना क्षेत्र का है। यहां नवाबों के शहर को कुछ वहशी दरिंदों ने फिर शर्मसार कर दिया। दरअसल सीतापुर जिला के नैमिषारण्य में रहने वाली एक महिला इस समय अपने मायके में इंदिरानगर के फरीदी नगर में रह रही है। उसकी 6 साल की बेटी घर के बाहर रोज की तरह शनिवार रात को भी सो रही थी। आरोप है कि रात में करीब 2 बजे उसकी बेटी को सोते समय कुछ हैवान मुंह दबाकर उठा ले गए। परिवार वालों की जब नींद खुली तो बेटी को गायब देख उनके होश उड़ गए। परिवार वाले बेटी को रात भर ढूंढते रहे लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया।
एक नाबालिग आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
सुबह परिजनों ने इसकी पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटना को गंभीरता से लेते हुए मासूम की खोज की तब तक वह बदहवास हालत में जंगल की तरफ से रोते हुए आती दिखाई दी। मासूम के कपड़े फटे हुए थे जो उसके साथ हुई दरिंदगी की कहानी बता रहे थे। मासूम ने अपनी माँ को बताया कि उसके साथ चार लड़कों ने बारी बारी से दुष्कर्म किया। आरोप है कि आरोपितों ने विरोध करने पर उसकी पिटाई भी की। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर एक नाबालिग आरोपी को हिरासत में ले लिया है। जबकि अन्य 3 नाबालिग आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
लोहिया में घंटों मेडिकल के लिए कराया गया इंतजार
एक दुष्कर्म पीड़िता को जब पुलिस मेडिकल कराने के लिए जब डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले गई तो यहां डॉक्टरों ने अपना असली रूप दिखा दिया। पीड़िता की मां और उनके साथ में मौजूद महिला कांस्टेबल ने बताया कि सुबह से लेकर करीब 3 घंटे डॉक्टरों ने इंतजार करवाया। डॉक्टर कह रहे थे कि पहले एफआईआर की कॉपी लाओ उसके बाद ही मेडिकल किया जायेगा। थाना प्रभारी इंदिरानगर मुकुल वर्मा ने बताया कि बाल अपचारी के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

No comments:
Post a Comment