यमुना एक्सप्रेसवे पर कार पलटने से महिला और बच्चे की मौत, पांच लोग घायल | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Sunday, 1 July 2018

यमुना एक्सप्रेसवे पर कार पलटने से महिला और बच्चे की मौत, पांच लोग घायल

मथुरा। सुरीर क्षेत्र में रविवार को यमुना एक्सप्रेस के माइल स्टोन 83 के पास डिवाइडर से टकराकर कार पलट गई। हादसे में महिला और बच्चे की मौत हो गई। जबकि कार सवार पांच लोग घायल हो गए।


सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कार सवार लोग नोएडा से आगरा की ओर आ रहे थे, तभी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। मरने वालों में 50 वर्षीय रोजा श्री पत्नी सोनीराम, सात वर्षीय प्रिंस पुत्र अरविंद कुमार शामिल हैं। मृतक और घायल दिल्ली के नजफगढ़ के गांव दीनपुर के रहने वाले हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने हादसे के शिकार लोगों के परिवार वालों को सूचना दे दी है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad