अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड, 06 गिरफ्तार | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Thursday 2 August 2018

अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड, 06 गिरफ्तार

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के थाना सरधना में चल रही अवैध शस्त्र बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड करते हुए पुलिस ने आधा दर्जन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से भारी मात्रा में बने व अर्धबने शस्त्र बरामद हुए।
वरिष्ठ पुलिस अधक्षीक राजेश कुमार पाण्डेय ने आज प्रेस वार्ता में बताया कि बुधवार आधी रात के बाद थाना सरघना पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर ग्राम भामौरी के जंगल से अवैध शस्त्र बनाने-सप्लाई करने वाले गिरोंह के 06 बदमाशों को गिरफ्तार किया। जिनकी पहचान फरमान, दिनेश ठाकुर, व अमित गिरी निवासीगण मेरठ, इनाम, अहसान और नसीम निवासी गण मुजफ्फरनगर कें रूप में हुई।
एसएसपी ने बताया कि बदमाशों के कब्जे-मौके से 05 तमंचे 315 बोर, 05 तमंचे 12 बोर, 09 अधबने तमंचे, 02 गैस सिलेडर, 01 चूल्हा व शस्त्र बनाने के उपकरण/पुर्जे बरामद हुए।
पूछतांछ पर आरोपियों ने बताया कि वह लोग डिमांड पर अवैध शस्त्र बनाने का कार्य कर व्यापार करते हैं, मेरठ व आस-पास के जनपदों में सप्लाई करते थे। आरोपियों को जेल भेजा गया है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad