3 अगस्त राशिफल, जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिन… | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Thursday 2 August 2018

3 अगस्त राशिफल, जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिन…

मेष राशिफल — आज आपका दिन शुभ व्यतीत होगा। आपको व्यवसाय में उन्नति दिखाई देगी एवं पुरे दिन के बाद औसत तौर पर धन या व्यापार में वृद्धि की सम्भावना अधिक ही रहेगी। आपके रुके हुए कार्य आज आसानी से पूर्ण कर पाएंगे। दिन उत्साहपूर्ण व्ययतीत होगा।

वृषभ राशिफल — आज का दिन आपके लिए शुभफल दायक साबित होगा। पारिवारिक सुख-सुविधाओं और भौतिक साधन-सामग्री का पूरा लाभ ले सकेंगे। आप अपने आदर्श व्यक्तियों और मित्रों से सहयोग पा सकेंगे। वाहन खरीदना चाहते हैं तो दिन आपका साथ देगा।

मिथुन राशिफल — आज के दिन आपको सामाजिक स्तर पर मान-सम्मान प्राप्त होगा एवं प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। रुके हुए एवं इच्छित कार्यों में सफलता व यश की प्राप्ति होगी। वाद-विवादों में परीस्थिति आपके पक्ष में होगी। पारिवारिक सुख-सुविधाओं में भी वृद्धि होगी।

कर्क राशिफल — आज आपको व्यक्तिगत कार्यों में यश, प्रतिष्ठा एवं कीर्ति मिलेगी। व्यवसाय की उन्नति होगी। आर्थिक व्यय के आगे आय का प्रमाण विशेष रूप से होगा। सकारात्मक विचार-सारणी की प्राप्ति होगी। ह्रदय में आनन्द की अनुभूति होगी। मानसिक शान्ति से पूरा दिन आनन्दित होगा।

सिंह राशिफल — आज के दिन आप स्वास्थ्यहीनता से बचें, तथा चिन्ता, भय व दुःख के कारण मनोविचार में परिवर्तन महसूस कर सकते हैं। अपने परिचीतों, स्नेहिजनों एवं मित्रों से बातचीत करने में पूर्ण सावधानी रखें, अन्यथा कठोर वचन से सम्बन्ध बिगड़ सकते है।

कन्या राशिफल — आज के दिन आपकी शारीरिक स्फूर्ति बनी रहेगी, पुराने रोगों में राहत मिलेगी। दैनिक व्यवसाय में संतुष्टि होगी। उधार दिए रूपये थोड़ी मेहनत करने से वापस आ सकते है। जीवनसाथी एवं सन्तति से सहयोग रहेगा, परिणाम स्वरुप मानसिक चैन मिलेगा।

तुला राशिफल — आज उचित प्रकार से किये गए कार्यों में सफलता आसानी से प्राप्त होगी। आपकी मनोकांक्षा पूर्ण होगी व वाँछित वस्तु की प्राप्ति होने से मन प्रफुल्लित रहेगा। शत्रुओं पर आपका विचार पूरी तरह से काम करेगा। शुभ समाचार मिलने का योग बन रहा है।

वृश्चिक राशिफल — आज आप अपनी कल्पना शक्ति व बौद्धिक शक्ति का पूरा उपयोग कर पाएंगे। यदि पति-पत्नी में मनमुटाव या दाम्पत्य जीवन में तनाव है तो आज दूर हो सकता है। साझेदार से मदद मिलेगी एवं व्यवसाय के विषय में अच्छी चर्चा भी हो सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

धनु राशिफल — आज के दिन आपकी मानसिक स्थिति थोड़ी अशान्त रहेगी। व्यवसाय में धन-सम्पत्ति की हानि से बचें तथा जितना हो सके अपना व्यव्हार सुलभ रखें। चिन्ता व व्यग्रता के कारण सर्वाधिक अनिष्टकारक विचार सताएंगे। सफलता के नज़दीक पहुंचे कार्यों को स्थगित कर दें।

मकर राशिफल — आज के दिन आपको व्यवसाय में पराक्रम व पुरुषार्थ के आधार पर लाभ मिलेगा। हाथ में लिए हुए कार्यों में तत्काल सफलता व यश की प्राप्ति होगी। मन प्रसन्न रहेगा एवं कार्य करने में आन्तरिक उत्साह रहेगा। मित्रों एवं बन्धुओं से भेंट प्राप्त हो सकती है।

कुम्भ राशिफल — आज आपको वाद-विवाद एवं तर्क-वितर्क के कारण मानसिक बैचेनी रहेगी। भलाई के कार्यों को स्थगित कर दें। परिवार में तनावभरी परीस्थिति में योग व तटस्थ न्याय लें एवं अपने विचार प्रकट करने से पहले उनपर सभी प्रकार का विचार करें।

मीन राशिफल — आज के दिन आपकी सामाजिक स्थिति मजबूत होगी एवं पत्नी तथा सन्तान से सुख व सहयोग प्राप्त होगा। भाग्योदय में वृद्धि होगी तथा रुके हुए कार्य अन्त में पूर्ण होंगे। स्वास्थ्य सम्बंधित लाभ होगा तथा पारिवारिक तालमेल में वृद्धि होगी।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad